बाइक सवार बदमाशों ने महिला से झपटा एक लाख का थैला ; गिरने के कारण महिला की स्थिति हुई गंभीर, पटना रेफर

बाइक सवार बदमाशों ने महिला से झपटा एक लाख का थैला ; गिरने के कारण महिला की स्थिति हुई गंभीर, पटना रेफर

CHHAPRA DESK –   सारण जिले के नगरा थाना क्षेत्र से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां बाइक सवार बदमाशों के द्वारा एक महिला के हाथ से रूपये का थैला झपटने के दौरान वह महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है. गंभीर रूप से घायल महिला जिले के मढौरा थाना क्षेत्र के देव बहुआरा गांव निवासी रविंद्र सिंह की 32 वर्षीय पुत्री रजनी कुमारी एवं सोनपुर निवासी कृष्ण कुमार की पत्नी बताई गई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि रविंद्र कुमार सिंह का पुत्र मनीष कुमार अपनी बहन रजनी कुमारी को लेकर नगरा थाना अंतर्गत स्टेट बैंक बाइक से गया था. जहां, एक लाख रुपए की निकासी कर वह अपनी बहन के साथ नगरा थाना अंतर्गत कादीपुर स्थित अर्द्धसैनिक कैंटीन पहुंचा था,

जहां वह कुछ सामान खरीदने और रुपए गिनने के बाद थैली में रखकर अपनी बहन को पकड़ा दिया. जिसके बाद वह पुनः बाइक से अपनी बहन को लेकर कैंटीन से कुछ कदम की दूरी पर पहुंचा ही था तभी एक बाइक सवार कुछ बदमाश पहुंचे और रजनी कुमारी के हाथ में फंसे रूपए के थैले को झपट लिया. उस दौरान थैली का टांगने वाला हिस्सा रजनी के हाथ में रह गया और थैला बाइक सवार बदमाशों के हाथ में चला गया. उस दौरान झटका लगने से रजनी बाइक से फेंका गई और गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई. जिसके बाद परिवार वाले से लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है.

छोटे भाई की शादी के लिए निकाला गया था रुपया

इस संबंध में रजनी के भाई मनीष कुमार ने बताया कि उनके छोटे भाई की शादी तय हुई है और 18 नवंबर को तिलक समारोह है. तिलक समारोह के आयोजन को लेकर वह अपनी बहन रजनी के साथ नगरा स्थित स्टेट बैंक पहुंचा था, जहां से रुपए निकालने के बाद वह अर्द्धसैनिक कैंटीन पहुंचा था. वहां से चलने के दौरान उसके भाई को वोटिंग करते हुए कुछ बदमाश उसकी बहन के हाथ से रूपये का थैला झपट लिए. उस दौरान झोला मजबूती से पकड़े होने के कारण उनकी बहन बाइक से फेंका गई और गिरकर गंभीर रूप से घायल हुई है. उसे वे लोग लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां से बेहतर चिकित्सा के लिए उसे पटना रेफर किया गया है. वही परिवार वाले उसे लेकर पटना निकल गए. जिसके कारण समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई जा सकी है. वहीं इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई है.

 

Loading

56
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़