
CHHAPRA DESK – सारण जिला के मांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत ताजपुर-सिसवन मुख्यमार्ग पर अलीपुर गांव के समीप बस व बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत स्वास्थ्य केंद्र से रेफर किए जाने के दौरान रास्ते में हो गई. जबकि बाइक सवार दूसरा युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया. मृत युवक की पहचान मांझी थाना क्षेत्र के मटियार पंचायत के वार्ड सदस्य का पुत्र अंकेश कुमार ठाकुर के रूप में की गई. वहीं घायल दोनों युवकों का उपचार मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. घटना उस वक्त की है जब रात्रि में तीनो युवक किसी शादी समारोह से एक साथ बाइक से घर लौट रहे थे. घायल दोनों युवक उसी के गांव के रहनेवाले राजुल ठाकुर के पुत्र अंकेश कुमार ठाकुर व गुड्डू साह के पुत्र रजनीश कुमार साह बताये गये हैं. बताया जा रहा है कि वे तीनो एक बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे,

तभी सामने से आ रही बस के टक्कर में मटियार पंचायत के वार्ड सदस्य का पुत्र अंकेश कुमार ठाकुर की घटनास्थल पर मौत हो गई. जबकि बाइक पर बैठे दो युवक घायल हो गये. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस दी. जहां सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर छपरा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वही जख्मी युवक को मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया. वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम छपरा सदर अस्पताल में कराए जाने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया. जिसके बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

![]()

