CHHAPRA DESK +. छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत मौना पंजाबी गली मोहल्ला में हुई चाकू बाजी में दो भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें आनन-फानन में छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उन्हें पीएमसीएच रेफर किया गया है. चाकू लगने से दोनों जख्मी दोनों भाई शहर के नगर थाना अंतर्गत मौना पंजाबी गली मोहल्ला निवासी नंदकिशोर प्रसाद के 17 वर्षीय पुत्र अनुराग सिंह एवं 16 वर्षीय पुत्र युवराज सिंह बताए गए हैं. घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों भाई मौना चौक से घर जा रहे थे, उसी बीच कुछ युवक आए और अचानक उनके ऊपर चाकू से हमला कर दिया.

उस दौरान युवराज के प्राइवेट पार्ट में चाकू लगा है. वही अनुराग के जांघ एवं अन्य जगहों पर चाकू लगा है. इस घटना के संबंध में जख्मी युवराज ने बताया कि उसका पूर्व में किसी लड़के के साथ विवाद हुआ था जिसको लेकर आज वह अन्य लड़कों के साथ आया और मारपीट के बाद उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया उसे दौरान किया गया है. सूत्रों की माने तो चाकू बाजी का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है. जिसको लेकर यह चाकू बाजी की घटना हुई है. वहीं सूचना के बाद नगर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार, अपर थाना अध्यक्ष यशवंत सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी सदर अस्पताल पहुंचे, जहां जख्मी का बयान दर्ज किया जा रहा है. वहीं पुलिस जांच पड़ताल कर रही है.

![]()

