चाकू के बल पर गले से सोने का लॉकेट लूट कर फरार हुए बदमाश ; इंस्टाग्राम से तीन बदमाशों की हुई पहचान

चाकू के बल पर गले से सोने का लॉकेट लूट कर फरार हुए बदमाश ; इंस्टाग्राम से तीन बदमाशों की हुई पहचान

 

CHHAPRA DESK –   छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत डाकबंगला रोड स्थित पथ निर्माण विभाग कार्यालय के समीप बदमाशों ने चाकू के बल पर एक युवक के गले से सोने का लॉकेट लूट लिया और फरार हो गये. इस घटना के बाद पीड़ित के द्वारा अपने घर वालों को सूचना दी गई और उन लोगों के द्वारा नगर थाने पहुंचकर इस मामले में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है. उस दौरान पीड़ित के द्वारा तीन आरोपी की फोटो से पहचान भी कर ली गई है. पीड़ित युवक जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के खबसा गांव निवासी अर्जुन राय का पुत्र गोलू कुमार बताया गया है. इस संबंध में पीड़ित के बड़े भाई अंकित कुमार के द्वारा नगर थाना को प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है.

 

दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि गोलू अपनी बहन को परीक्षा दिलाने के लिए प्रतिदिन छपरा आता था और बहन को ब्रजकिशोर विद्यालय में केंद्र पर पहुंचने के बाद बाइक को समीप के पथ निर्माण विभाग कार्यालय के परिसर में लगाकर वहीं पर बैठता था. चार-पांच दिनों के इस प्रक्रिया में वहां कुछ युवक खेलते हुए मिले. आज परीक्षा के अंतिम दिन वे उससे पानी मांगे और पानी पीने के बाद उसे भवन के पीछे चलने को कहा, जहां झाड़ी की तरफ ले गए और चाकू का भय दिखाकर उसके गले में पहना गया सोने का लॉकेट चाकू से काट कर ले लिया और धमकाते हुए फरार हो गए.

जिसके बाद शोर मचाने पर चाकू मार कर हत्या कर देने की धमकी दी. इस मामले में उनके द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद एक युवक की पहचान शिवम के रूप में की गई है. वही इंस्टाग्राम आईडी से तीनों युवकों का फोटो निकाल कर उनके द्वारा पहचान कर लिया गया है. इसके साथ ही तीनों फोटो को पहचान के बाद थाना को पीड़ित के द्वारा दिया गया है, ताकि उनकी गिरफ्तारी कर कार्रवाई की जा सके.

Loading

67
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़