CHHAPRA DESK – सारण जिले के डेरनी थाना अंतर्गत पोझी परसा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई चाकूबाजी में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसके बाद परिवार वालों के द्वारा आनन-फानन में उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उसे छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया. फिलहाल उसका उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है. चाकू बाजी में जख्मी युवक डेरनी थाना क्षेत्र के पोंजी परसा गांव निवासी योगेंद्र चौधरी का 35 वर्षीय पुत्र राजेश चौधरी बताया गया है. जिसके शरीर के दो जगहों पर चाकू से वार किया गया है.

सदर अस्पताल में उपचार के दौरान जख्मी युवक के द्वारा बताया गया कि वह शाम में घर लौट रहा था. उसी बीच गांव के दो युवकों के द्वारा अचानक उसे रोककर उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया गया. चीखने-चिल्लाने के बाद वह लोग भाग गए. जिसके बाद परिवार वालों के द्वारा उसे अस्पताल लाया गया है. समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया जारी थी.

![]()

