सारण में पांच संदिग्ध मौतों के बाद प्रशासन में हड़कंप ; एक दर्जन से अधिक लोग जहरीली शराब पीने से अस्पताल में भर्ती

सारण में पांच संदिग्ध मौतों के बाद प्रशासन में हड़कंप ; एक दर्जन से अधिक लोग जहरीली शराब पीने से अस्पताल में भर्ती

CHHAPRA DESK –   बड़ी खबर सारण जिले से सामने आ रही है जहां पांच संदिग्ध मौतों के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है. दबी जबान से लोग मौत का कारण जहरीली शराब बता रहे हैं. हालांकि पुलिस इसे बीमारी से मौत मान रही है लेकिन मशरक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर सदर अस्पताल तक डीएम व एसएसपी के द्वारा भर्ती मरीजों से पूछताछ व जांच रही है. वहीं जिला प्रशासन द्वारा दो पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड के द्वारा कराए जाने के साथ ही बिसरा को भी रिजर्व किया गया है, ताकि मौत के सही कारणों की जानकारी हो सके. आज जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं एसएसपी विनीत कुमार के द्वारा मशरक स्वास्थ्य केंद्र के साथ छपरा सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी पूछताछ की गई है. वहीं भर्ती मरीजों का कहना है कि उन्होंने गांव में ही शराब पिया था. जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और आंखों से धुंधला दिखाई देने लगा है.

Add

यह लोग हैं अस्पताल में भर्ती, सभी ने कहा शराब पी थी

पांच संदिग्ध मौतों के बाद सदर अस्पताल में भर्ती 11 मरीजों के द्वारा शराब पीने से तबीयत बिगड़ने की बात बताई गई है. जिनमें मशरक थाना क्षेत्र के पूर्वी टोला निवासी मिंटू महतो, बबन महतो, संजय महतो, वकील महतो, प्रमेंद्र महतो, मंटू महतो, लाल बाबू महतो, दूधनाथ महतो, नंदू महतो, कुंदन महतो एवं इसुआपुर थाना क्षेत्र के डोईला गांव निवासी महेश प्रसाद राय शामिल हैं.

इनकी हो चुकी है मौत

पांच संदिग्ध मौतों में मसरख थाना क्षेत्र निवासी संतोष महतो, पंकज कुमार सिंह, एवं रघुवर महतो शामिल है. वहीं पानापुर थाना क्षेत्र निवासी सुकन नट एवं धर्मेंद्र राय शामिल है.

Loading

48
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़