CHHAPRA / BHOJPUR DESK – छपरा-भोजपुर सीमावर्ती गंगा नदी में जब्त नाव को छुड़ाने के लिए बालु माफियाओं ने छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद पुलिस बल को जब्त नाव को छोड़ जान बचाकर भागनी पड़ गई. हालांकि इस मामले में पुलिस ने कुल 15 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. घटना कोईलवर थाना क्षेत्र की बताई गई है. भोजपुर जिला के कोइलवर में पुलिस द्वारा जब्त की गई नाव को छुड़ाने के लिए बालू माफियाओं द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई तथा कई नावों को लेकर अपने साथ भाग गए.

इस संबंध में कोइलवर थानाध्यक्ष ने 15 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज किया है. जिसमें सारण जिला के डोरीगंज के 6 लोग सहित 15 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. कोईलवर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि बालू खनन कर रहे दर्जनों नावों को पुलिस द्वारा जब्त की गई थी. जिसकी सुरक्षा गृहरक्षक के जवान रजनीकांत, नंदकुमार यादव, यशवंत सिंह, सुमित कुमार, ओम प्रकाश सिंह कर रहे थे.

तभी रात्रि में 15-20 लोगों द्वारा फायरिंग की गई. जिसके बाद जवानों ने मुझे सूचना दिया. 15 मिनट बाद वहां पहुंचा तो मुझे देखकर छोटे-छोटे कई नावों को लेकर उक्त लोग फरार हो गए. इस घटना में मनोहर राय गुट का हाथ है.
छपरा और भोजपुर के इन लोगों पर दर्ज हुई है प्राथमिकी
घटना में शामिल लोगों में छह लोग सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र के चकिया गांव निवासी मनोहर राय, बिनोद राय, पुलिस राय, राजू राय, मदन राय, दुनटुन राय शामिल हैं. जबकि आठ लोग भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के बिंदमाया निवासी नागा सिंह व राजू सिंह, विकास राय, साहेब राय, आलोक राय, रामजीत राय, निपेन्द्र राय, निरंजन राय एवं संजय राय शामिल हैं. उनके द्वारा 20-25 अज्ञात लोगों के साथ मिलकर पुलिस बल पर फायरिंग कर जब्त नावों को छुराया गया है.

उक्त आरोप में 1 मनोहर राय पे ललित राय 2. विनोद राय पे० देवप्रसाद राय उत्सरोज राय पे० पुलिस राय 4. राजू, राय पे० नन्दकुमार राय मदन राय पे० बिजनन्दन राथ 6 टुनटुन राम पे० बिनोद राय सभी सा०-चकिया थाना डोरीगंज जिलाय सारण नागा सिहं पे रख० रामइकबाल सिंह 8 राजू सिंह पे० रामपूजन सिंह दोनों सा०-बिन्दमावा बाना कोइलवर जिला भोजपुर १ विकास राय के भालू राय 10.

साहेब राय पेक बहादुर राय 11 आलोक राम पे शिवकुमार राय 12 समजीत राय पे० सुरन्द्र राम सभी साथ-मानाचक थाना कोइलवर जिला भोजपुर 15 निपेन्द्र राय पे० निर्मल राय सा०- गोरैया स्थान 14. निरंजन राय पे० समदेव राय सा०-सुअरमरवा थाना गनेर जिला पटना 15 संजय राय बैंक शिवजी राय साथ बलवन टोला बाना डोरीगंज जिला सारण एवं अन्य 06-10 अज्ञात के विरुद्ध पुलिस बल पर जान मारने के नीयत से फायरिंग कर हमला करने एवं सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में आरोपित करते हुये प्राथमिकी दर्ज किया गया है.

![]()

