
CHHAPRA DESK – छपरा शहर के छपरा क्लब के दिन अब बहुरने वाले हैं. अतिक्रमण हटाकर दुकानदारों को पुन: लीज करते हुए क्लब परिसर में जी G + 7 भवन का निर्माण कराया जाएगा. जिसको लेकर आज सारण जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में छपरा क्लब कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई. जिसमें सदर अनुमंडल पदाधिकारी, सांसद प्रतिनिधि, समिति के सदस्य तथा चयनित एजेंसी उपस्थित रहे. बैठक में छपरा क्लब को पूर्ण रूप से विकसित करने हेतु उक्त क्लब परिसर में G + 7 भवन निर्माण एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने से संबंधित पारित डिजाइन को चयनित एजेंसी द्वारा PPT के माध्यम से अवलोकन कराया गया.

अवलोकन के उपरांत समिति द्वारा विचार-विमर्श कर निर्णय लिया गया कि उक्त क्लब परिसर में G + 7 भवन निर्माण से पूर्व छपरा नगर निगम से नक्शा पास कराने की कार्रवाई की जाए. छपरा क्लब के अधीन सभी 103 दुकानों के अद्यतन किराया का आकलन करने हेतु एक कमिटी का गठन कर कितनी देनदारी बकाया है, की विवरणी तैयार कर न्यायालय में लंबित वादों के लिए सुयोग्य अधिवक्ता की प्रतिनियुक्ति कर सभी मामलों को निष्पादित कराने का निर्णय लिया गया.
सभी 103 दुकानों का सर्वे कराकर पुनः इकरारनामा तथा पुनः दुकान आवंटित करने की कार्रवाई पूर्ण करने का निर्देश दिया गया.

![]()

