CHHAPRA DESK – छपरा जंक्शन के प्लेटफार्म पर आज एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब सर्कुलेटिंग एरिया से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल लेकर सीधे प्लेटफार्म पर पहुंच गया और तेज रफ्तार में वाहन दौड़ाने लगा. यह सीन देख वहां बैठे मौजूद यात्री भी सहम गये. गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन जिस तरह से भीड़भाड़ वाले प्लेटफार्म पर बाइक सरपट दौड़ाई गई, उसने यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. विदित हो की छपरा जंक्शन वाराणशी मंडल का एक प्रमुख क्लास वन स्टेशन है, जहां प्रतिदिन हजारों यात्री आवागमन करते हैं. इसके बावजूद सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नजर नहीं आए. प्लेटफार्म पर तैनात आरपीएफ और जीआरपी के जवान इस घटना से अनजान बने रहे या समय रहते कोई कार्रवाई नहीं कर सके. यह लापरवाही कहीं न कहीं बड़ी दुर्घटना को न्योता दे रही है. यात्रियों ने बताया की स्टेशन परिसर में वाहनों की एंट्री पर सख्त रोक होनी चाहिए, लेकिन यहां नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है.

यदि बाइक की चपेट में कोई आ जाता, तो स्थिति गंभीर हो सकती थी. इसके बावजूद अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं. इस तरह खुलेआम मोटरसाइकिल दौड़ने से सुरक्षा के दावे केवल कागजों तक सीमित दिखाई देते हैं. वैसे यह कोई पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी प्लेटफार्म पर बाइक दौड़ाने की घटनाएं सामने आती रही है. वैसे उत्तरी छोर के प्लेटफार्म पर तो प्राय: बाइक दौड़ते देखी जा सकती है. लेकिन आज की घटना में खास बात यह है कि प्लेटफार्म पर बाइक दौरानी वाला युवक हेलमेट पहने हुए हैं. ऐसे में किसी बड़ी वारदात को भी अंजाम देने की घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है और उस युवक की पहचान मुश्किल हो जाएगी.

![]()

