छपरा जंक्शन पर एक किन्नर की RPF द्वारा पिटाई के बाद किन्नरों ने RPF व GRP पर लगाया वसूली का आरोप ; कहा अब जंक्शन पर करेंगे हंगामा

छपरा जंक्शन पर एक किन्नर की RPF द्वारा पिटाई के बाद किन्नरों ने RPF व GRP पर लगाया वसूली का आरोप ; कहा अब जंक्शन पर करेंगे हंगामा

CHHAPRA DESK –   छपरा जंक्शन पर स्थित आरपीएफ पोस्ट पर एक किन्नर की जमकर पिटाई के बाद मामला तूल पकड़ने लगा है. जख्मी किन्नर को अन्य किन्नरों के द्वारा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनके द्वारा आरपीए व जीआरपी दोनों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया गया. उपचार के लिए पहुंचे किन्नरों ने आरपीएफ व जीआरपी पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं. उनका कहना है कि आरपीएफ व जीआरपी दोनों उनसे भी वसूली करते हैं और तभी उन्हें ट्रेन में जाने की इजाजत दी जाती है. बता दें कि बीते दिन स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन में राजस्थान के किन्नरों द्वारा पैसे मांगे जा रहे थे.

उस दौरान जब छपरा जंक्शन के किन्नर उस ट्रेन में पहुंचे तो उन किन्नरों ने कहा कि यह ट्रेन उन लोगों ने लिया है, इसलिए यहां वसूली सिर्फ वे ही करेंगे और बात बढ़ने के बाद उनके बीच मारपीट हो गई. जिसके बाद उस किन्नर की शिकायत के बाद आरपीएफ व जीआरपी दोनों अपना रंग दिखने लगे. गोपी नमक किन्नर को उठाकर पुलिस के द्वारा जमकर पिटाई कर दी गई, जिसे जख्मी हालत में किन्नरों के द्वारा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया गया. उस दौरान किन्नरों ने बताया कि आरपीएफ व जीआरपी के वसूली से वे तंग आ गए हैं और पिटाई के बाद में अब हंगामा करने के लिए विवश होंगे.

 

Loading

48
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़