छपरा जंक्शन पर ट्रेन में मिले शव की हुई शिनाख्त ; अयोध्या के रहने वाले थे मुजीबुर्रहमान

छपरा जंक्शन पर ट्रेन में मिले शव की हुई शिनाख्त ; अयोध्या के रहने वाले थे मुजीबुर्रहमान

CHHAPRA DESK –   पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन पर बीते दिन ट्रेन के शौचालय से बरामद शव की पहचान कर ली गई है. मृत व्यक्ति की पहचान उत्तर प्रदेश के अयोध्या निवासी 50 वर्षीय मुजीबुर्रहमान के रूप में की गई. बताया जाता है कि वह मुंबई से अपने घर अयोध्या लौट रहे थे. जहां ट्रेन के शौचालय में उनको मृत पाया गया था. सुबह जब ट्रेन छपरा पहुंची थी तब शव को रेल पुलिस ने बरामद किया था. जिसके बाद शव की पहचान का प्रयास किया गया. मृतक के पॉकेट से मिले आधार कार्ड से उनके घर वालों को सूचित किया गया तो पाया गया कि आधार कार्ड उन्हीं का है. जिसके बाद वे लोग आज सुबह छपरा जंक्शन जीआरपी थाना पहुंचे, जहां शव की पहचान के बाद रेल पुलिस ने शव को उन्हें सौंप दिया है.

बता दें कि बीते दिन छपरा जंक्शन पर ट्रेन के शौचालय से 50 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया गया था, जिसे पोस्टमार्टम कराने के बाद सदर अस्पताल में सुरक्षित रखा गया था. इस संबंध में परिवार वालों का कहना है कि वह मुंबई अपने रिश्तेदारी में गए थे. वापस लौटने के दौरान वह अयोध्या नहीं पहुंचे तो उन लोगों के द्वारा थाने में उनके गुमशुदगी का सिन्हा दर्ज कराया था. बीती देर संध्या इस घटना की सूचना उन्हें छपरा जंक्शन जीआरपी थाना द्वारा दी गई. जिसके बाद वे लोग छपरा पहुंचे और उन्हें शव सौंपा गया है जिसे वे लोग अयोध्या ले जा रहे हैं.

Loading

81
E-paper ब्रेकिंग न्यूज़