
CHHAPRA DESK – पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन स्थित बुढ़िया माई मंदिर के समीप रेलवे ट्रैक से एक युवती की सिर कटी लाश बरामद की गई है. समाचार प्रेषण तक युवती के शव की शिनाख्त नहीं हो पाने के कारण यह चर्चा का विषय बना हुआ है. मामला ट्रेन से कटकर मौत का बताया गया है. ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि युवती के द्वारा रेलवे ट्रैक पर लेटकर खुदकुशी किया गया होगा, क्योंकि सिर के पीछे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. वहीं सिर धड़ से अलग हो चुका था.

सूचना के बाद जीआरपी थाना अध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पहचान का प्रयास किया, लेकिन समाचार प्रेषण तक शव की पहचान नहीं हो पाई है. वही शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराए जाने के बाद पहचान के लिए उसे 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा. युवती के शरीर पर काले रंग का smile लिखा उलेन टी-शर्ट तथा नेवी ब्लू कलर का प्रिंट वाला ट्राउजर पाया गया है. इस मामले में पूछे जाने पर जीआरपी प्रभारी ने बताया की युवती के शव की पहचान को लेकर सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है. फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है.

![]()
