CHHAPRA DESK – सारण जिला के मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत यदु मोड़ निवासी युवक की सड़क दुघर्टना में लखनऊ में मौत हो गई. जिसके बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया वहीं वार्ड पार्षद राजेश तिवारी ने बताया कि युवक लखनऊ में रहकर कार्य करता था. वहीं पर ड्यूटी पर जानें के दौरान अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया. मृतक दो भाईयों में छोटा था. इस मामले में वार्ड पार्षद राजेश तिवारी ने बताया कि वह युवक बेहद ही होनहार और व्यवहार कुशल था. मृतक की पहचान गोपालगंज जिला के यदु मोड़ निवासी स्व ज्ञान प्रसाद रस्तोगी का 25 वर्षीय पुत्र सतीश कुमार रस्तोगी के रूप में हुई है. इस घटना के बाद लखनऊ की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया है.

![]()

