छपरा में छपता था जा’ली नोट ; पुलिस ने बड़ा खुलासा कर मास्टरमाइंड समेत 4 को किया गिरफ्तार, जाने क्या हुआ ब”रामद

छपरा में छपता था जा’ली नोट ; पुलिस ने बड़ा खुलासा कर मास्टरमाइंड समेत 4 को किया गिरफ्तार, जाने क्या हुआ ब”रामद

CHHAPRA DESK – छपरा में छपता था जाली नोट. इस बात का खुलासा कर सारण पुलिस ने जाली नोट गिरोह के मास्टरमाइंड समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. जिनके पास से ₹86000 रियल करेंशी एवं ₹46000 का जाली नोट बरामद किया गया. इसके साथ ही पुलिस ने लैपटॉप, प्रिंटर एवं नोट छापने वाले कागज के बंडल भी बरामद किए हैं. सारण पुलिस ने एक सौ, दो और पांच सौ के असली नोट को प्रिंटर मशीन द्वारा स्कैन कर जाली करंसी की तस्करी का भंडाफोड़ किया है. हालांकि यह धंधा कितने महीनों से चल रहा था इसका अंदाज़ा लगा पाना मुश्किल है. क्योंकि पुलिस के वरीय अधिकारी इस मामलें को लेकर धंधेबाज से पुछताछ करने में जुटी हुई है. लेकिन मशीन के माध्यम से कई वर्षों से जाली नोट छापने की बात स्थानीय लोग दबी जुबान कर रहे है.


चारों धंधेबाज को गठित टीम ने किया गिरफ्तार, थाना लाकर कर रही है पूछताछ

सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव मंगला ने बताया कि अमनौर थाना क्षेत्र के सलखुआ गांव निवासी शिव कुमार तिवारी के पुत्र सह मुख्य सरगना बच्चा तिवारी के अलावा कोपा थाना क्षेत्र के चतरा पतीला गांव निवासी योगेंद्र सिंह के पुत्र धीरज कुमार सिंह और चैनपुर गांव निवासी जापानी मांझी के पुत्र पवन कुमार मांझी, नगरा थाना क्षेत्र के बन्नी गांव निवासी रघुवीर तिवारी के पुत्र पिंटू तिवारी को गिरफ्तार किया गया है. जबकि धीरज कुमार सिंह की ठोस कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. हालांकि उसकी तहकीकात की जा रही हैं. इन सभी को गिरफ्तार करने के बाद अमनौर पुलिस थाना लाकर गिरफ्तार सभी सरगना से पूछ ताछ कर रही है.


जाली नोटों के सनसनीखेज खबर सुन घर परिवार सहित ग्रामीण हुए अचंभित

ग्रामीणों के अनुसार बच्चा तिवारी के दो पुत्र है, जिसमें एक राजू तिवारी बड़ा पुत्र है जो कोलकाता में अपना व्यवसाय करता है. जिसकी शादी नही हुई है. वही छोटा पुत्र राजेश तिवारी और इनकी पत्नी दोनों शिक्षिका है. हालांकि दोनों पुत्र अपने पिता के इस तरह के कार्यो से काफी नाखुश रहते है. हालांकि इन लोगो द्वारा हमेशा मना करने के बाद इस तरह के धंधे को छोड़ चुके थे, लेकिन फिर कैसे धंधा शुरू कर दिया था पता ही नही चल सका. अचानक जब पुलिस घर पहुंच छापेमारी शुरू की तब इसका उद्भेदन हुआ है. जाली नोटों के इस करोबार का सनसनीखेज खबर सुन घर परिवार सहित ग्रामीण अचंभित हो गए है.

छापेमारी के दौरान पुलिस को नोट छापने वाली सामग्री बरामद

सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव मंगला के दिशा निर्देश में एएलटीएफ टीम ने अमनौर, भेल्दी और मढ़ौरा पुलिस के सहयोग से संयुक्त रूप द्वारा देर शाम को अमनौर थाना क्षेत्र के सलखुआ गांव निवासी बच्चा तिवारी के घर धावा बोल छापेमारी किया तो पुलिस के होस उड़ गए. क्योंकि बंद कमरे में प्रिंटर मशीन से नकली नोट छापी जा रही थी.

वही मौके से पुलिस ने जाली नोट छापने वाली मशीन के साथ जाली नोट के मुख्य सरगना सहित तीन अन्य को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. छापेमारी के दौरान जाली नोट 46, 500 रुपए के जाली नोट जबकि 86 हजार के असली नोट, 36 कागज का बंडल, 02 इंक, 02 काला शीशा, एक प्रिंटर, 02 मोबाईल, एक लैपटॉप, एक्सिस बैंक का चेक बुक, 59 आधार कार्ड सहित एक कार और एक मोटर साइकिल को बरामद किया गया है.

 

Loading

67
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़