छपरा में 10वीं कराटे बेल्ट ग्रेडिंग आयोजित ; खिलाड़ियों ने दिखाई दमदार प्रतिभा

छपरा में 10वीं कराटे बेल्ट ग्रेडिंग आयोजित ; खिलाड़ियों ने दिखाई दमदार प्रतिभा

CHHAPRA DESK –  इंटरनेशनल क्यूकूशिनकाई कराटे डो यूनियन की सारण इकाई एवं छपरा वॉरियर्स मार्शल आर्ट एंड स्पोर्ट्स एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में 10वीं कराटे बेल्ट ग्रेडिंग का आयोजन किया गया. शहर के नगरपालिका चौक स्थित स्कूल कैंपस में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के करीब डेढ़ दर्जन से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया. सुबह 9 बजे से 11 बजे तक चली ग्रेडिंग प्रक्रिया में प्रतिभागी बच्चों के स्टेमिना, सहनशक्ति, मानसिक व शारीरिक मजबूती के साथ-साथ कराटे के काता, कुमिते (फाइटिंग स्किल) और किहोन आदि तकनीकों की जांच की गई। तेज धूप और गर्मी के बावजूद सभी खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रदर्शन करते हुए घंटों पसीना बहाया.
ग्रेडिंग के लिए पटना से आए आईकेकेडू यूनियन इंडिया के जनरल सेक्रेटरी सेंसई दीपक सिन्हा तथा बिहार व जिला संघ के प्रतिनिधि सेंसई अनिल कार्की के नेतृत्व में बेल्ट टेस्ट की प्रक्रिया पूरी कराई गई. इसके बाद सभी सफल प्रतिभागियों को अगले बेल्ट में प्रमोशन दिया गया.

Add

 

तीन खिलाड़ियों को मिला डबल प्रमोशन

बेल्ट ग्रेडिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उत्कर्ष कुमार को ब्लू से सीधे ग्रीन बेल्ट, कुमारी अमृत राज को व्हाइट बेल्ट से सीधे रेड बेल्ट तथा अनन्या सिंह को रेड बेल्ट से सीधे येलो बेल्ट में डबल प्रमोशन दिया गया. वहीं आयांश कुमार, आदित्य कुमारी, आरोही प्रिया, अंशुमान सौरभ, अर्णव कुमार, अंशिका कुमारी, प्रणव सिंह और अदव्य कार्की को व्हाइट बेल्ट से ऑरेंज बेल्ट में प्रमोशन मिला. इसके अलावा अरनव आनंद सिंह को ऑरेंज बेल्ट से रेड बेल्ट में पदोन्नति दी गई.

ट्रॉफी व बेल्ट देकर किया गया सम्मानित

सभी सफल प्रतिभागियों को अगले रैंक का बेल्ट और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डिप्टी मेयर के प्रतिनिधि धर्मनाथ पिंटू, विद्यालय के डायरेक्टर एवं एयर वेटरन अमृत प्रियदर्शी तथा सुधीर सिंह ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. कार्यक्रम के सफल आयोजन में क्लब के सीनियर कराटे खिलाड़ी विज्ञान सागर श्रीवास्तव, शुभम सिंह राठौड़, प्रकाश कुमार और आर्यन राज सिंह सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई.

 

Loading

81
E-paper खेल ब्रेकिंग न्यूज़