CHHAPRA DESK – सारण प्रमंडल खाद्य संरक्षा अधिकारी सह अभिहित अधिकारी (छपरा, सिवान, गोपालगंज) नारायण राम के द्वारा आज शहर के गांधी चौक स्थित कृष्णा लड्डू वाला, महाराजा होटल सहित अन्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान आज मिठाई दुकान एवं होटलों के खाद्य पदार्थों की जांच कर उन दुकानों से फूड सैंपल कलेक्ट किया गया. जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है. उन्होंने बताया कि शहर के गांधी चौक स्थित कृष्णा लड्डू वाला, महाराजा होटल सहित अन्य प्रतिष्ठानों का आज उनके द्वारा निरीक्षण किया है.

निरीक्षण के दौरान आज मिठाई दुकान एवं होटलों के खाद्य पदार्थों की जांच कर उन दुकानों से फूड सैंपल व पानी का बोतल भी सैंपल के लिए कलेक्ट किया गया. जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है. उन्होंने बताया कि मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ विभाग के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है. उक्त अवसर पर खाद्य संरक्षा अधिकारी नारायण राम ने हलचल न्यूज़ को बताया कि खाद्य संरक्षण आयुक्त मनोज कुमार सिंह, सारण डीएम अमन समीर एवं सिविल सर्जन डॉक्टर सागर दुलाल सिन्हा के निर्देश पर शहर के दर्जन भर दुकानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल कलेक्ट किए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है.

उन्होंने बताया कि उनके द्वारा शहर के विभिन्न मिष्ठान दुकान एवं जनरल स्टोर से दर्जनों फूड सैंपल कलेक्ट कर उन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है. उन्होंने बताया कि मिष्ठान दुकानों से जब्त किए गए फूड सैंपल की जांच कराई जाएगी. अगर कोई खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता में दोष पाया जाता है तो उन दुकानदारों के ऊपर खाद्य संरक्षा मानक अधिनियम 2006 के तहत सुसंगत धाराओं में कानूनी कार्रवाई की जाएगी. जिसके तहत 5 लाख का जुर्माना के साथ 6 माह कारावास की सजा भी हो सकती है.

![]()

