छपरा में महिला की मौ’त के बाद पटना में 9 माह के मासूम बच्चे ने भी दम तोड़ा ; सड़क पर आगजनी कर लोगों ने किया प्रदर्शन

छपरा में महिला की मौ’त के बाद पटना में 9 माह के मासूम बच्चे ने भी दम तोड़ा ; सड़क पर आगजनी कर लोगों ने किया प्रदर्शन

CHHAPRA DESK – छपरा शहर के रौजा पोखरा के समीप ओवरलोडेड बालु लदे अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक महिला की मौत के बाद गंभीर स्थिति में पीएमसीएच रेफर 9 माह का बच्चा भी जिंदगी की जंग हार गया. उपचार के दौरान उसकी मौत देर रात पटना में हुई है. हालांकि घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल पर आगजनी कर 5 घंटे से अधिक समय तक सड़क को जाम किया. जिसके कारण आवागमन घंटों बाधित रखा. वहीं सड़क के दोनों तरफ वाहनो की लंबी कतारें लग गई.

मृत महिला छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत शेरपुर निवासी सोनू शर्मा की पत्नी प्रीति शर्मा और उनका पुत्र 9 माह का हर्ष कुमार शामिल हैं. वहीं इस दुर्घटना में उसका देवर मोनू लाल शर्मा घायल हुआ है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि प्रीति शर्मा किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने देवर मोनू लाल शर्मा के साथ बाइक से जा रही थी, तभी रौजा पोखरा के समीप अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया, जिसके कारण मां-बेटे की मौत हुई है.

Loading

53
Accident Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़