छपरा नगर निगम बोर्ड की बैठक में अनुपस्थित रहने पर बुडको पर किया गया शो कॉज ; निगम क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं पर बनी सहमति

छपरा नगर निगम बोर्ड की बैठक में अनुपस्थित रहने पर बुडको पर किया गया शो कॉज ; निगम क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं पर बनी सहमति

CHHAPRA DESK –  छपरा नगर निगम बोर्ड की बैठक आज नगरनिगम सभागार में महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई. जिसमे विगत बोर्ड के बैठक की सम्पुष्टि की गई. बैठक में वार्ड 16 में संतोष कुमार के द्वारा कबीर अंतयेष्टि के लाभुकों को मिलने वाली राशि मे बिलम्ब होने के कारण नाराजगी व्यक्त की गई. कार्य मे लापरवाही करने वाले कर्मी को अन्य कार्य देने या बदलने पर विचार किया गया. सुजीत कुमार मोर्य द्वारा सदन मे बात कही गई जो कर्मी बहुत दिनों से एक ही घटक में कार्य कर रहे है उसको चेंज किया जाये. प्रहलाद राम द्वारा बिना होल्डिंग और बिना सर्वे वाले क्षेत्र को भी आवास देने पर सदन पर चर्चा उठायी गई. वहीं वार्ड 34 से वार्ड पार्षद कुंती देवी के द्वारा कहा गया कि अधूरा रोड बना है उसको पूरा किया जाये और नाला का स्लैब टूट गया उसको भी नया लगाया जाये. वहीं वार्ड 38 से नर्गिस बानो के द्वारा कहा गया कि गांधी चौक से गड़खा ढाला तक सफाई का कार्य सफाई एजेंसी के द्वारा नहीं किया जा रहा है.

Add

वार्ड 44 के पार्षद के द्वारा कहा गया कि नये नल जल का कनेक्शन कब से शुरुआत किया जायेगा सदन मे बात उठायी गई. नगर निगम के कर्मी को शिकायत करने पर उसका जवाब उल्टा दिया जाता है. जिसके लिए सदन मे बात उठायी गई. वार्ड पार्षद 33 सशक्त स्थायी समिति के द्वारा टैक्स कलेक्शन एजेंसी के द्वारा लिया जा टैक्स उसका एक ही रेट रखा जाये क्योंकि स्पेरो एजेंसी के द्वारा टैक्स कलेक्शन मे सुधार किया जाये. सदन मे वार्ड पार्षद के द्वारा कहा गया कि वार्ड मे जो भी एजेंसी के द्वारा कार्य कराया जाता है उसका एन वो सी वार्ड पार्षद के द्वारा देने के उपरांत ही भुगतान किया जायेगा, जिसके लिए सदन ने सहमति दी. नगर निगम को ई ऑफिस कराने हेतु बोर्ड के सदन मे रखा गया. जिसके लिए नगर प्रबंधक अरविन्द कुमार के द्वारा ई ऑफिस कराने हेतु जानकरी विधिवत दिए. सदन ने इसको बहुमत से ई ऑफिस के कार्य कराने पर सहमति व्यक्त कि गई. सभी वार्डो के खराब लाईट बदलने और नये लाईट लगाने हेतु सर्वे किया जायेगा. जिसमे सभी पोलो एवं गली में भी लाईट लगाने हेतु सहमति व्यक्त की गई.

सफाई एजेंसी के कार्य की समीक्षा एवं स्पष्टीकरण के सम्बन्ध मे वार्ड पार्षद हेमंत राय के द्वारा सफाई एजेंसी के द्वारा साफ सफाई के कार्य से असंतुष्ट दिखे. सफाई एजेंसी प्रतिनिधि के द्वारा कहा गया कि सभी रुटो पर साफ सफाई करा जा रही है. सफाई एजेंसी को मानव बल बढ़ाने द्वारा कहा गया. सभी वार्डो मे बराबर मात्रा मे सफाई मजदूर को लगाने हेतु सदन मे बात उठायी गई. सरकारी बाजार मे बन रहे मल्टी शॉपिंग काम्प्लेक्स की अनुमति सदन के द्वारा नहीं दिया गया. महापौर, वार्ड पार्षद को बैठने के लिए सिटिंग एरिया, उप महापौर का कार्यालय एवं सभागार का भी नया बनाने एवं मरम्मती कराने हेतु सहमति व्यक्त की गई. शिल्पी पोखरा के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यकरन का DPR की सहमति व्यक्त की गई.


पटना नगर निगम के तर्ज पर छपरा नगर निगम मे 40 मानव बल के साथ एक टास्क फोर्स गठन किया जायेगा. जिससे अतिक्रमण हटाने एवं छापेमारी इत्यादि कार्य कराया जायेगा और शहर सुन्दर दिखेगा. नगर निगम क्षेत्र के प्रमुख सरोवर राजेंद्र सरोवर, शाह बनवारी लाल एवं रौजा सरोवर को अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुये सौंदर्यीकरण सहित डीपीआर बनाने पर चर्चा की गई और सहमति व्यक्त की गई. वहीं शहर मे मल्टी लेवल पार्किंग बनाने हेतु सहमति व्यक्त की गई. पूर्वी भगार पर स्थित नगर निगम की जमीन पर रेंटल आवास बनाने के लिए योजना हेतु डीपीआर बनाने हेतु सहमति व्यक्त की गई. बुडको को नगर निगम की बैठक मे अनुपस्थित होने के कारण उनको शो कॉज करने के लिए सदन द्वारा सहमति व्यक्त की गई. बैठक मे सभी सासंद प्रतिनिधि, विधान परिषद सदस्य, लक्ष्मीनारायण गुप्ता, उप महापौर रागनी देवी, नगर आयुक्त सुनील कुमार पाण्डेय, उप नगर आयुक्त अजीत कुमार,

कार्यपालक अभियंता, धीरेन्द्र कुमार, सिटी मैनेजर, अरविन्द कुमार, वेद प्रकाश वर्णवाल, स्वछता पदाधिकारी संजीव कुमार मिश्रा, सुमित कुमार, सहायक अभियंता, राजश्री, राहुल कुमार,सशक्त स्थायी समिति कृष्णा शर्मा, हेमंत कुमार,, काजल कुमारी, संजय कुमार, उर्मिला देवी, नेहा देवी, अजय साह, सभी वार्ड पार्षद रेशमा खातून, संतोष कुमार, स्वेता पाण्डेय, शायरा खातून, निर्मला देवी, उषा देवी, बबिता देवी, चंद्रदीप राय, हेमंत राज, आरती देवी, संतोष कुमार, रंजना सिंह, प्रतिमा देवी, सुजीत कुमार मोर, राजू कुमार श्रीवास्तव, रमाकांत सिंह, सुनीता देवी, प्रहलाद राम, शम्भू बैठा, सोनी देवी, सीता देवी, नाजिया सुल्तान, आशमा खातून, लालमति देवी, कुंती देवी, राजाबाबू चौधरी श्याम, अजय कुमार, नरगिस बानो, गुड़िया देवी, शोभा देवी, संध्या देवी, अनीता देवी, रीना कुमारी,एवं नगर निगम के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे.

Loading

67
E-paper ब्रेकिंग न्यूज़