छपरा नगर निगम मेयर प्रत्याशी लक्ष्मी को वैश्य समाज का मिला आशीर्वाद ; वैश्य समाज के तीन मेयर प्रत्याशियों ने किया उनका समर्थन ; आचार संहिता उल्लंघन की प्राथमिक भी दर्ज

छपरा नगर निगम मेयर प्रत्याशी लक्ष्मी को वैश्य समाज का मिला आशीर्वाद ; वैश्य समाज के तीन मेयर प्रत्याशियों ने किया उनका समर्थन ; आचार संहिता उल्लंघन की प्राथमिक भी दर्ज

CHHAPRA DESK – छपरा नगर निगम मेयर चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है. बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद सहित अन्य हिंदूवादी संगठनों में उच्च पदों पर आसीन रहे युवा व्यवसायी लक्ष्मी नारायण गुप्ता के द्वारा चुनाव में अपनी नामांकन करने की घोषणा के साथ ही आचार संहिता उल्लंघन की प्राथमिकी भी उनके ऊपर नगर थाने में दर्ज की गई है. बता दें कि लक्ष्मी गुप्ता के मेयर प्रत्याशी के रूप में घोषित होने के बाद कार्यकर्ता उनके कार्यालय की तैयारी में जुटे थे. साहेबगंज स्थित एक दुकान सह आवासीय परिसर पर भगवा कलर का गेट लगा दिया गया.

ताकि चुनाव में कम समय मिलने को लेकर नामांकन के बाद कार्यालय का उद्घाटन किया जा सके. लेकिन, विपक्षियों के द्वारा राजनीति करते हुए बिना बैनर पोस्टर लगे उस द्वार पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला बना दिया गया. जिसको लेकर सदर सीओ सत्येंद्र कुमार सिंह के द्वारा नगर थाने में मेयर प्रत्याशी लक्ष्मी नारायण गुप्ता के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की प्राथमिक की दर्ज कराई है.


तीन मेयर प्रत्याशियों ने किया समर्थन

छपरा नगर निगम मेयर के लिए लक्ष्मी नारायण गुप्ता का नाम घोषित होने के बाद सारण जिला वैश्य महासभा के सभी सदस्यों ने एक स्वर से उनका समर्थन किया है. जिसको लेकर वैश्य समाज के तीन प्रत्याशियों ने भी चुनाव नहीं लड़ने का मन बनाते हुए उन्हें पूरा समर्थन किया है. इस मामले में सारण जिला वैश्य महासभा के अध्यक्ष सह मेयर प्रत्याशी वीरेंद्र साह मुखिया के साथ पंकज कुमार गुप्ता एवं शत्रुघ्न प्रसाद उर्फ चतुरी ने भी मेयर चुनाव से अपना नाम खींचते हुए अपना पूरा समर्थन लक्ष्मी नारायण गुप्ता के पक्ष में दिया है.

शहर के शिक्षक भवन में आयोजित बैठक के दौरान शिक्षक नेता विद्याशंकर विद्यार्थी ने भी भी एकजुट होकर वैश्य महासभा के सर्वसम्मति से मनोनीत लक्ष्मी को विजयी बनाने का आह्वान किया है. वही इस मौके पर झरीमन राय ने भी अपना समर्थन देते हुए चुनाव में उन्हें जीत दिलाने के लिए शपथ लिया है. मौके पर सारण जिला वैश्य महासभा के सभी पदाधिकारी के साथ विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं अभाविप सहित अन्य संगठनों के कार्य कर्ता काफी संख्या में मौजूद रहे.

Loading

469
E-paper ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति