छपरा शहर स्थित जंक्शन रोड में देर रात हुई फा’यरिं’ग में टेंपो चालक ज’ख्मी ; घटना स्थल से दो खो’खा बरामद

छपरा शहर स्थित जंक्शन रोड में देर रात हुई फा’यरिं’ग में टेंपो चालक ज’ख्मी ; घटना स्थल से दो खो’खा बरामद

CHHAPRA DESK – छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत जंक्शन रोड में बीती देर रात्रि दो पक्षों के विवाद में दनादन फायरिंग शुरू हो गई. उस दौरान अपराधियों द्वारा चलाई गई गोली से एक टेंपो चालक जख्मी हो गया. जिसके बाद आनन-फानन में उसे छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है. गोली लगने से जख्मी टेंपो चालक जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र के महुली गांव निवासी उधन तिवारी का 55 वर्षीय पुत्र अमरनाथ तिवारी बताए गए हैं. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से दो खोंखा भी बरामद किया है.

छपरा सदर अस्पताल में उपचार के दौरान जख्मी टेंपो चालक ने बताया कि वह छपरा शहर में टेंपो चलाता है. बीती रात्रि करीब 12:00 बजे वह सवारी के लिए जंक्शन रोड स्थित दुर्गा मंदिर के समीप टेंपो लगाकर खड़ा था. उसी बीच जंक्शन रोड के सामने सड़क पर कुछ युवक आपस में मारपीट कर रहे थे और देखते ही देखते उनके द्वारा फायरिंग की जाने लगी. जिसके बाद वह टेंपो घुमाकर जंक्शन की तरफ जा रहा था. तभी उनके द्वारा चलाई गई एक गोली उसके पैर में लग गई.

जिसके बाद वह टेंपो चलाते हुए भाग कर सदर अस्पताल पहुंचा और गिर पड़ा. तब ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर राजीव कुमार अमन के द्वारा उसका उपचार किया गया. उपचार के दौरान डॉक्टर श्री अमन ने बताया कि गोली उसके बाएं पैर में लगी है. एक्स-रे करवाने के बाद पाया गया कि गोली उसके पैर को छेदती हुई निकल चुकी है. मरीज की स्थिति खतरे से बाहर है. उसका उपचार किया जा रहा है.

घटनास्थल से दो खोखा बरामद

इस मामले ने पूछे जाने पर भगवान बाजार थाना अध्यक्ष सुभाष कुमार ने बताया कि बीती देर रात्रि जंक्शन रोड में फायरिंग की घटना हुई थी. सूचना के बाद वह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे, जहां से दो खोखा बरामद किया गया है. वही इस मामले में गोली लगने से जख्मी टेंपो चालक से पूछताछ कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

Loading

56
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़