छपरा से अ’पहृत ब’च्चा आरा जंक्शन से सकुशल बरामद ; एक अ’पहर्ता गिरफ्तार

छपरा से अ’पहृत ब’च्चा आरा जंक्शन से सकुशल बरामद ; एक अ’पहर्ता गिरफ्तार

CHHAPRA / ARRAH DESK – सारण जिला के सोनपुर थाना क्षेत्र से एक बच्चे का अपहरण किए जाने का मामला सामने आते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया. सूचना के बाद सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष के द्वारा शीघ्र ही एक टीम का गठन किया गया और एसपी को बड़ी सफलता भी मिली और कुछ घंटे के बाद अपहृत बालक को आरा जंक्शन से बरामद कर लिया गया. उस दौरान एक अपहर्ता को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. अपहृत बच्चा जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र निवासी 7 वर्षीय आयुष कुमार बताया गया है.

वही गिरफ्तार अपहर्ता जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी शिवम कुमार राय बताया गया है. इस घटना की जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि सोनपुर थाना क्षेत्र से आयुष कुमार के अपहरण हो जाने की सूचना उसके परिजन के द्वारा सोनपुर थाना को दी गई. घटना के गंभीरता को देखते हुए उनके निर्देशानुसार अपहृत बच्चा की बरामदगी एवं कांड का उद्‌भेदन करने हेतु एक टीम का गठन किया गया.

गठित टीम द्वारा कांड का त्वरित अनुसंधान करते हुए अपहृत बच्चा को आरा जंक्शन से सकुशल बरामद किया गया व घटना में संलिप्त एक अपराधी शिवम कुमार, पिता राजदेव राय, सा० जलालपुर, धाना डोरीगंज, जिला-सारण को गिरफ्‌्तार किया गया. इस संबंध में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

 

Loading

48
Crime E-paper