छपरा शहर के दियारा क्षेत्र में मिला हिरण का बच्चा ; किया गया रेस्क्यू

छपरा शहर के दियारा क्षेत्र में मिला हिरण का बच्चा ; किया गया रेस्क्यू

CHHAPRA DESK – छपरा शहर के दियारा क्षेत्र से आज एक हिरण का बच्चा रेस्क्यू किया गया है, जो कि बाढ़ के कारण भटक कर जंगल से शहर के दियारा क्षेत्र में पहुंच गया है. बता दें कि इंद्रपुरी बराज एवं वाल्मीकि नगर बराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद सारण स्थित गंगा, गंडक, सरयू एवं सोन नदी में उफान आ गया है. इन नदियों के जल स्तर में काफी वृद्धि हुई है. वहीं गंगा नदी का जल स्तर करीब 5 फीट तक बढ़ गया है. जिसके कारण जहां जनजीवन प्रभावित है वही जंगली पशु भी प्रभावित है. बाढ़ के कारण एक हिरण का बच्चा अपने झुंड से भटक कर छपरा शहर के दियारा क्षेत्र में पहुंच गया.

हिरण के बच्चे को देखकर काफी संख्या में लोग वहां एकत्रित हो गये और यह चर्चा का विषय बन गया. हिरण को देखने के लिए काफी संख्या में लोग वहां पहुंचने लगे. वहीं इसकी सूचना के बाद भगवान बाजार थाना पुलिस ने उसे रेस्क्यू किया और वन विभाग को सौंपा गया है. फिलहाल वह शावक वन विभाग में रखा गया है. ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि वह हिरण का शावक वाल्मीकि नगर के जंगलों से भटककर बाढ़ के कारण यहां आ पहुंचा है.

इस मामले में पूछे जाने पर वन विभाग के डीएफओ रामसुंदर एम ने बताया कि एक हिरण के बच्चे को भगवान बाजार थाना पुलिस की मदद से रेस्क्यू किया गया है. जिसे फिलहाल वन विभाग के द्वारा अपने पास रखा गया है. वरीय पदाधिकारी के सूचना के बाद उसे संबंधित विभाग को भेजा जाएगा. फिलहाल उसका चेकअप कराने के लिए चिकित्सक को भी बुलाया जा रहा है.

Loading

67
E-paper ब्रेकिंग न्यूज़