
GOPALGANJ DESK – गोपालगंज जिला के कुचायकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत मौज खजूरी गांव में छेड़खानी का विरोध करने के बाद किशोरी की जमकर पिटाई कर दी गई थी, जिसकी मौत उपचार के दौरान गोरखपुर में हुई है. इस घटना के बाद लोगों में खासा आक्रोश है. गंभीर रूप से जख्मी 17 वर्षीय किशोरी रागिनी कुमारी की मौत इलाज के दौरान गोरखपुर में हुई है. इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा है और पीड़ित परिवार के बीच कोहराम मचा हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार, बीते 2 जनवरी को खजूरी गांव निवासी शत्रुघ्न कुशवाहा की 17 वर्षीय रागिनी कुमारी के साथ गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा छेड़खानी की घटना हुई थी। इस संबंध में शिकायत करने जब रागिनी के चाचा व अन्य परिजन आरोपी पक्ष के घर गए, तो आरोप है कि आरोपी पक्ष और गांव के ही कुछ लोगों ने रागिनी सहित उसके परिवार वालों पर हमला कर दिया.

मारपीट में रागिनी गंभीर रूप से घायल हो गई. तब स्थानीय लोगों की मदद से उसे कुचायकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए गोपालगंज रेफर कर दिया. गोपालगंज में भी हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने रागिनी को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. रागिनी की मौत की खबर लगते ही परिवार के बीच चीख-पुकार मच गई. गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है. रागिनी की मौत के बाद से परिजन शव को लेकर कुचायकोट थाना गेट पर पहुंचे और पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाते हुए देखे गए जब रागिनी के पिता और उनके पिता के दोस्त से बात किया गया तो उन लोगों ने बताया कि इस घटना में पुलिस को आरोपी पक्ष को गिरफ्तार करना चाहिए था तो उल्टे हम लोगों के भी परिवार के कई लोगों को पुलिस गिरफ्तार करके जेल भेजती है.

हम लोगों के केस कमजोर करने के लिए और दबाव बनाने के लिए आरोपी पक्ष का भी पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल किए बिना हम लोगों के ऊपर प्राथमिक की दर्ज कर दिया गया. परिजनों ने बताया कि मृतिका रागनी कुमारी BA की छात्रा थी. इस घटना में मृतीका की मां भी गंभीर रूप से जख्मी हो गई जिसका इलाज गोरखपुर में चल रहा है. इस घटना को लेकर कुचायकोट थाने में कांड संख्या 02/26 दर्ज की गई है. पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को नामजद आरोपी बनाया है. वहीं आरोपी पक्ष की ओर से भी एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. रागिनी की मौत के बाद कुचायकोट पुलिस ने मामले में शामिल फरार और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी तेज कर दी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनन कार्रवाई की जाएगी. घटना से पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है और लोग दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी व कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

![]()

