
CHHAPRA DESK- सारण जिला के अमनौर थाना क्षेत्र अंतर्गत खोरी पाकड़ गांव स्थित मईयाजी कोल्ड स्टोर में काम करने वाले एक मजदूर की पानी टंकी में डूबने से मौत हो गई. इस घटना से पूरे अमनौर क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान सालखुआ गांव निवासी 55 वर्षीय उपेंद्र पांडेय के रूप में की गई है. मृतक के 16 वर्षीय पुत्र अमित कुमार ने अमनौर थाना में दिए गए आवेदन में बताया कि उनके पिता उपेंद्र पांडेय मईयाजी कोल्ड स्टोर में मजदूर के रूप में कार्यरत थे. वे रोज की तरह अपने काम पर पहुंचे थे. पिता तीन चार माह से कोल्ड स्टोरेज में काम करने जाते थे।वहां वे बोरी पर मार्क्स अंकित करते थे. हर दिन छह बजे घर लौट आते।उस दिन सात बजे तक घर नही लौटे.

हमलोगों को लगा साइकिल खराब हो गया होगा इसलिए समय पर नही पहुंचे. बाइक लेकर कोल्ड स्टोर पहुंचे तो वहां देखा कि पुलिस की गाड़ी खड़ी है. शंका होने पर मैनेजर से बात किया तब बताया गया कि वे पानी के टंकी में गिर पड़े है. जिससे उनकी मौत हो गई है. लोगो के सहयोग से टंकी से उनकी शव निकाला गया. पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्मार्टम के लिए छपरा भेज दिया. इस मामले में मजदूर के छोटा पुत्र उपेंद्र पाण्डेय के फर्द बयान पर एक यूडी केस दर्ज किया गया. जिसमें उन्होंने बताया कि पिता की मौत कोल्ड स्टोर के पानी टंकी में गिरने से इनकी मौत हो गई है. इनके मौत से गांव में हाहाकार मच गया. पत्नी लीलावती देवी पुत्र परिजनो का रो- रो कर हाल-बेहाल है.

![]()

