क’रंट लगने से एक किशोर एवं एक महिला की मौ’त

क’रंट लगने से एक किशोर एवं एक महिला की मौ’त

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में करंट लगने से एक किशोर एवं एक महिला की मौत अस्पताल में हुई है. जिले के गड़खा थाना अंतर्गत महमदा गांव में विद्युत पोल के सपोर्टिंग वायर में सटने के कारण करंट का तेज झटका लगा और उसकी मौत छपरा सदर अस्पताल पहुंचने के दौरान रास्ते में हुई है. मृत महिला जिले के गड़खा थाना अंतर्गत महमदा गांव निवासी काशी सिंह की 50 वर्षीय पत्नी राजकुमारी देवी बताई गई है.घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि वह कुछ सामान खरीदने के लिए गांव में गई थी,

जहां लौटने के दौरान विद्युत पोल के सपोर्ट में खींचे गए तार में सटने के कारण उन्हें करंऐ का तेज झटका लगा और वह अचेत हो गई. जिसके बाद वे लोग आनन-फानन में उसे लेकर छपरा सदर अस्पताल पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं इस घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया.

वहीं दूसरी घटना में जिले के मांझी थाना अंतर्गत गैरतपुर गांव में करंट लगने से एक किशोर की मौत उपचार के दौरान मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई है. मृत किशोर की पहचान मांझी थाना क्षेत्र के गैरतपुर गांव निवासी वकील यादव के 10 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार उर्फ अभिषेक यादव के रूप में की गई. चिकित्सक द्वारा उपचार के दौरान उसे मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं मांझी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया है.

Loading

67
Accident E-paper ब्रेकिंग न्यूज़