साइबर अपराधियाें ने तो हद कर दी ; फिर से EOU के ADG का बनाया फेक फेसबुक अकाउंट

साइबर अपराधियाें ने तो हद कर दी ; फिर से EOU के ADG का बनाया फेक फेसबुक अकाउंट

PATNA DESK – पटना आर्थिक अपराध ईकाई (EOU) पटना समेत पूरे बिहार के साइबर अपराधियाें की जांच करती है. ईओयू की टीम साइबर अपराध में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करती है. लेकिन, अब साइबर अपराधियाें ने EOU के ही एडीजी यानि अपर पुलिस महानिदेशक नैयर हसनैन खान का नाम और उनका फाेटाे लगाकर उनका फेक फेसबुक अकाउंट बना लिया. साइबर अपराधी इस फेक फेसबुक अकाउंट का दुरुपयोग भी करने लगे. बता दें, साइबर अपराधियाें ने इसी साल जनवरी में भी ADG नैयर हसनैन खान फेक फेसबुक अकाउंट बनाया था.

इसके बाद ईओयू ने जनवरी में ही एडीजी के नाम व फाेटाे पर बने फेक फेसबुक अकाउंट काे बंद करा दिया था. अब एक बार से नैयर हसनैन खान का फेक फेसबुक अकाउंट बना डाला. इस बाबत EOU के इंस्पेक्टर संजीव कुमार के लिखित बयान पर EOU थाना में केस दर्ज किया गया. वहीं अब पुलिस दोबारा फेक फेसबुक अकाउंट बनाने वाले साइबर अपराधियाें का सुराग लगाने में जुटी है. जानकारी के अनुसार पटना, ओडिशा और गुमला के पते पर लिए गए सिम से फेक फेसबुक अकाउंट बनाया गया है.

EOU ने जब जांच की ताे पता चला कि एडीजी का फेक फेसबुक अकाउंट तीन माेबाइल नंबर से बना है. एक सिम का धारक मासूम मेहदी है. वह पटना के संपतचक का रहने वाला है. दूसरा सिम ओडिशा के नरसिंहपुर की रहने वाली लता मलिक के नाम से है जबकि तीसरा सिम दीपक कुमार भगत के नाम से है. दीपक का मूल पता छत्तीसगढ़ के जशपुर का है. उसका स्थायी पता झारखंड के गुमला का है.

Loading

56
Crime E-paper