VARANASI DESK – अमृत भारत योजना के तहत दरभंगा-गोमतीनगर (लखनऊ) के मध्य एक जोड़ी एवं बापूधाम मोतिहारी-आनन्द विहार टर्मिनल(नई दिल्ली) के मध्य एक जोड़ी नई अमृत भारत ट्रेन का उद्घाटन 18 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मोतिहारी में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे. फलस्वरूप 05599 बापूधाम मोतिहारी-आनन्द विहार टर्मिनल(नई दिल्ली) नई अमृत भारत उद्घाटन विशेष गाड़ी 18 जुलाई को बापूधाम मोतिहारी से 11:45 बजे प्रस्थान कर सगौली से 12:10 बजे, बेतिया से 12:35 बजे, नरकटियागंज से 13:30 बजे,हरिनगर से 13:45 बजे, बगहां से 14:30 बजे, सिसवां बाजार से 16:10 बजे,कप्तानगंज से 16:40 बजे, गोरखपुर 18:10 बजे, बस्ती से 19:15 बजे, मनकापुर से 20:05 बजे, गोंडा से 21:00 बजे, लखनऊ से 23:45 बजे दूसरे दिन बरेली से 03:50 बजे, मुरदाबाद से 05:55 बजे, गाजियाबाद से 08:45 बजे छूटकर 10:00 बजे आनन्द विहार टर्मिनल पहुचेगी.
उद्घाटन विशेष गाड़ी सं- 05561 दरभंगा-गोमतीनगर नई अमृत भारत उद्घाटन विशेष गाड़ी
18 जुलाई को दरभंगा से 11:45 बजे प्रस्थान कर कमतौल से 12:15 बजे, जनकपुर रोड से 12:40 बजे, सीतामढ़ी से 13:20 बजे, बैरगनिया से 14:00 बजे, घोरासहन से 14:30 बजे, रक्सौल से 15:25 बजे, सिकटा से 15:55 बजे, नरकटियागंज से 16:15 बजे, हरिनगर से 16:45 बजे, बगहां से 17:20 बजे, कप्तानगंज से 19:40 बजे, गोरखपुर 21:05 बजे, बस्ती से 22:15 बजे,मनकापुर से 23:20 बजे दूसरे दिन अयोध्या धाम से 00:35 बजे छूटकर 04:05 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी. इसके पश्चात नियमित रूप से 15561/15562 दरभंगा-गोमतीनगर साप्ताहिक अमृत भारत ट्रेन का संचलन 26 जुलाई दरभंगा से प्रत्येक शनिवार एवं 27 जुलाई गोमतीनगर से प्रत्येक रविवार को निम्नवत किया जायेगा.
नियमित रूप से, 15561 दरभंगा-गोमतीनगर अमृत भारत ट्रेन 26 जुलाई से प्रत्येक शनिवार को दरभंगा से 15:00 बजे प्रस्थान कर कमतौल से 15:24 बजे, जनकपुर रोड से 15:42 बजे,सीतामढ़ी से 16:15 बजे, बैरगनिया से 16:40 बजे, घोरासहन से 17:03 बजे, रक्सौल से 17:50 बजे,सिकटा से 18:13 बजे, नरकटियागंज से 19:30 बजे, हरिनगर से 19:49 बजे, बगहां से 20:17 बजे, कप्तानगंज से 22:02 बजे, गोरखपुर 23:25 बजे दूसरे दिन बस्ती से 00:34 बजे, मनकापुर से 01:30 बजे, अयोध्या धाम से 02:35 बजे छूटकर 05:20 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी.
वापसी यात्रा में, 15562 गोमतीनगर-दरभंगा अमृत भारत ट्रेन 27 जुलाई से प्रत्येक रविवार को गोमतीनगर से 08:15 बजे प्रस्थान कर अयोध्या धाम से 11:05 बजे, मनकापुर से 12:16 बजे, बस्ती से 13:11 बजे, गोरखपुर से 15:05 बजे, कप्तानगंज से 15:33 बजे, बगहां से 17:52 बजे, हरिनगर से 18:10 बजे, नरकटियागंज से 18:50 बजे, सिकटा से 19:17 बजे, रक्सौल से 19:55 बजे, घोरासहन से 20:42 बजे, बैरगनिया से 21:10 बजे, सीतामढ़ी से 22:05 बजे, जनकपुर रोड से 22:32 बजे, कमतौल से 22:47 बजे छूटकर दूसरे दिन 00:40 बजे दरभंगा पहुंचेगी.Nइस नॉन एसी अमृत भारत ट्रेन 22 कोचों से चलाई जाएगी. जिसमें 12 द्वितीय श्रेणी 3-टियर स्लीपर क्लास, 08 सामान्य द्वितीय श्रेणी डिब्बे और दो गार्ड डिब्बे होंगे.