दर्जनभर शराब कांडो के अभियुक्त सह स्प्रिट कारोबारी के घर को पुलिस ने किया सील ; शराब धंधेवाजो में मचा हड़कंप

दर्जनभर शराब कांडो के अभियुक्त सह स्प्रिट कारोबारी के घर को पुलिस ने किया सील ; शराब धंधेवाजो में मचा हड़कंप

CHHAPRA DESK –  दर्जनभर शराब कांडो के अभियुक्त सह स्प्रिट व्यवसायी पर कड़ी कार्रवाई करते हुए सारण पुलिस ने उसके घर को सील कर दिया है. वहीं घर को सील किए जाने के बाद शराब माफियाओं और धन्धेबाजों में हड़कंप मच गया. इस मामले में विस्तृत जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि अमनौर थाना क्षेत्र के अमनौर हरनारायण पंचायत स्थित अमनौर डीह गांवों में पुलिस ने एक शराब धंधेबाज के खिलाफ कड़ी करवाई करते हुए उनके घर को सील किया है. उनके निर्देशन में पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब का सेवन, निर्माण, बिक्री, भण्डारण, परिवहन, शराब तस्करों एवं शराब कारोबारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

इसी क्रम में अमनौर थाना कांड सं0-426/24 के अभियुक्त अमनौर थाना क्षेत्र के डीह निवासी सुरेन्द्र महतो पिता-स्व० जीतन महतो के घर को सील किया गया है. उसके खिलाफ अमनौर थाना क्षेत्र एवं मकेर थाना क्षेत्र में करीब दर्जनभर अवैध शराब के मामले दर्ज हैं. जिसको देखते हुए उसके घर को ताला बंद कर सील किया गया है. छापामारी टीम में अमनौर थाना अध्यक्ष पु०अ०नि० कुन्दन कुमार, पु०अ०नि० डी०एन० हैम्बरम, पु०अ०नि० राकेश झा एवं अमनौर थाना के अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे.

Loading

78
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़