BHOJPUR DESK – बिहार के भोजपुर में एक फर्जी दरोगा रात के अंधेरे में बालू लदे ट्रक चालकों से अवैध वसूली किया करता था. साथ ही कई बार असली पुलिस वालों को सामने देखकर उन्हें धमकाता भी था. लेकिन देर रात उसका सामना असली पुलिस के सच्चे पदाधिकारी से हो गई. उनके द्वारा जब थाना और बैच संख्या के बारे में पूछताछ की गई तब साहब आसमान देखने लगे. भोजपुर पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया. जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने फर्जी दारोगा के पास से 1700 रुपए नगद, टाटा नेक्सन कार पुलिस का लोगो लगा हुआ दो मोबाइल, आधार कार्ड, दरोगा का फुल वर्दी, वर्दी में लगे नेमप्लेट, दो-दो स्टार, पुलिस बेल्ट, ब्लू रंग का टोपी,

बिहार पुलिस का लगा बैच, पुलिस वाला लाल रंग का जूता बरामद किया है. फर्जी दरोगा को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस द्वारा उसे कोईलवर थाना ले आया गया. घटना बड़हरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोहरामपुर के समीप की है. गिरफ्तार फर्जी दरोगा की पहचान छपरा (सारण) जिला के एकमा थाना क्षेत्र अंतर्गत माने गांव के निवासी अनिल कुमार का पुत्र अभिनय कुमार के रूप में की गई है. पूछताछ के दौरान अभिनय कुमार पूरी तरफ फर्जी पाया गया. इस संबंध में डीएसपी ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति दरोगा की वर्दी पहनकर बालू लदे ट्रक चालकों से अवैध वसूली कर रहा है.

सूचना मिलते ही बड़हरा थाना की टीम उक्त स्थान पर पहुंची, जिसके बाद फर्जी दरोगा अभिनय के साथ दो और व्यक्ति थे. तीनों वहां से भागने लगे. दो अपराधी वहां से फरार हो गये लेकिन पुलिस ने अभिनय को खदेड़कर पकड़ लिय.b अभिनय से पुलिस उसके गिरोह का पता लगाने में जुट गई है. फिलहाल पूछताछ में अभिनय ने अपने साथियों का नाम बताया है. हालांकि पुलिस अभी उन सभी मामलों पर कार्रवाई करने में जुट गई है.

![]()

