दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने युवक को मारी गोली

दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने युवक को मारी गोली

CHHAPRA DESK – सारण जिला के गड़खा-मानपुर मुख्य मार्ग स्थित कदना बाजार पर अचानक गोली चलने की आवाज सुन बाजार मे थोड़े देर के लिए भगदड़ मच गयी. वहीं हमलावर युवक को गोली मार बाईक से फरार हो गये. जख्मी युवक जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के राई सिरसा गांव निवासी विगन साह का 20 वर्षीय पुत्र सनोज कुमार बताया गया है, जिसके बांये पैर के ठेहुना के नीचे गोली लगी है. गोली लगने से जख्मी युवक को आनन-फानन में गड़खा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उसे पीएमसीएच रेफर किया गया है.

 

बताया जाता है गोली चलाने वाला युवक अपने कुछ साथियो के साथ कदना कॉलेज के गेट के सामने कुछ देर से खड़ा था और एक युवक से घटना के पहले हाथापाई भी हुई थी. कुछ देर बाद सनोज कुमार से किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई और हमलावर ने सनोज के पांव मे गोली मार दी और सिरसा की ओर बाइक से फरार हो गया. गोली लगने से सनोज वही गिर पड़ा। इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंच जख्मी युवक को इलाज के लिए गड़खा सीएचपी पहुंचाया,

 

जहां से उसे पटना रेफर किया गया है. बताया जा रहा है कि सनोज ठेला पर चाऊमीन, चाट बेचता है. पिता भी सिरसा नदी पुल के समीप ठेला लगा छोला आदि समान बेचते है. इस मामले में गड़खा थाना के सहायक थाना अध्यक्ष शशिरंजन कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन किया जा रहा है. जख्मी को पटना रेफर किया गया है इस मामले में फर्द बयान के आधार पर अंग्रेतर कार्रवाई की जाएगी.

Loading

67
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़