डीएम ने सारण तटबंध का किया निरीक्षण ; सतत निगरानी का दिया निर्देश

डीएम ने सारण तटबंध का किया निरीक्षण ; सतत निगरानी का दिया निर्देश

CHHAPRA DESK – नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश एवं नेपाल द्वारा वाल्मीकिनगर बराज से बुधवार को एक लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़े जाने से गंडक नदी का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है. संभावित बाढ़ की आशंका के मद्देनजर आज सारण डीएम अमन समीर ने मढ़ौरा अनुमंडल अंतर्गत सारण तटबंध का निरीक्षण किया. डीएम ने सारण तटबंध के किलोमीटर 73 से 76 के बीच  कराये गये कटावरोधी कार्यो का भी निरीक्षण किया एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के पदाधिकारियों, पानापुर सीओ एवं थानाध्यक्ष को सारण तटबंध की अगले तीन माह तक सतत निगरानी का निर्देश दिया.

उन्होंने जर्जर तटबंध की मरम्मती की तैयारियों का भी जायजा लिया. उक्त अवसर पर उन्होंने कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण को बाढ़ अवधि में सभी आक्राम्य स्थलों पर पर्याप्त मात्रा में बाढ़ निरोधी सभी सामग्री रखने तथा सभी स्थलों पर प्रतिनियुक्त श्रमिकों तथा संबंधित एजेंसियों की सूची अनुमंडल पदाधिकारी एवम अंचलाधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. वहीं सारण क्षेत्रांतर्गत पड़ने वाले सम्पूर्ण बांध का अगले तीन महीने तक लगातार निरीक्षण करते हुए बांध की अद्यतन स्थिति तथा अवांछित तत्वों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया. निरीक्षण के दौरान मढ़ौरा एसडीएम डॉ प्रेरणा सिंह, डीसीएलआर राममनोहर साहू, बीडीओ राकेश रौशन, सीओ अभिजीत कुमार, थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम, जल संसाधन विभाग के एसडीओ कमलेश कुमार सहित अन्य उपस्थित थे .

Loading

56
E-paper प्रशासन ब्रेकिंग न्यूज़