
CHHAPRA DESK – सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है जहां दो चचेरी बहनों का अपहरण कर लिया गया है. इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है. वहीं परिवार वाले भी चिंतित हैं. इस मामले में चार युवकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. इस संबंध में लड़की के पिता ने तरैया थाने में चार लोगों के विरुद्ध अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है. जिसमें शादी की नीयत से अपहरण करने की बात बताई गई है.

जिसमें मढ़ौरा थाना क्षेत्र के मढ़ौरा गोला निवासी धीरेंद्र नट, मुकुल नट, विक्की नट व जितेश्वर नट को आरोपित किया गया है. पीड़ित का कहना है कि हमलोग बाबा धाम गये हुए थे तो हमारी बेटी व भतीजी घर में अकेली थी. उसी समय मुकुल नट व धीरेंद्र नट आया और शादी की नीयत से अपहरण कर लिया है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है. वहीं दोनों बहनों की बरामदगी एवं नामजद चारों अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

![]()

