दो पक्षों के विवाद में चले ईट-पत्थर ; वर्चस्व को लेकर उठा विवाद

दो पक्षों के विवाद में चले ईट-पत्थर ; वर्चस्व को लेकर उठा विवाद

SARAN DESK – सारण जिला के नगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगरा चौक के समीप बीती देर शाम दो पक्षों में आपसी विवाद को लेकर ईंट-पत्थर चले. जिसमें हवाई फायरिंग करने की बात बताई जा रही हैं, हालांकि हलचल इस बात की पुष्टि नहीं करता है. वहीं जिला प्रशासन ने भी फायरिंग की घटना से इनकार किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को होली के दिन नगरा मोहल्ला निवासी मुस्ताक कुरैशी की मिट का दुकान गौरा थाना के मझवलिया गांव में खुला था. उसी दौरान मझवालिया गांव निवासी एवं नगरा मॉल संचालक मोहम्मद अली उर्फ बच्चू मियां का पुत्र मीट खरीदारी करने गया था और किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया. हालाकि उपस्थित लोगों ने दोनों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कर दिया.

Add

उसी विवाद को लेकर गुरुवार को एक पक्ष ने मॉल पर पहुंच कर जमकर विवाद किया और ईंट पत्थर चलने की सूचना स्थानीय थाना को मिलते ही नगरा थानाध्यक्ष दल बल के साथ पहुंचे तब तक सभी फरार हो गए थे. कुछ लोगों ने बताया कि आधा दर्जन से अधिक लोग हाथ में चाकू, ईंट-पत्थर आदि लेकर पहुंचे थे. वही घटना की सूचना वरीय पदाधिकारियों को मिलते ही नगरा, खैरा, गौरा व जलालपुर समेत आधा दर्जन थानाध्यक्ष घटना स्थल पर पहुंच गये. इस संबंध में थानाध्यक्ष निर्भय कुमार ने हवाई फायर की बातों से इंकार करते हुए बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है, दोनों पक्षों में वर्चस्व को लेकर विवाद हुआ है, पुलिस मॉल के पास कैंप की है, अभी स्थिति शांतिपूर्ण है.

Loading

48
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़