
CHHAPRA DESK – शहर के चर्चित अपहरण मामले की गुत्थी को सारण पुलिस ने सुलझा दिया है. मुठभेड़ के दौरान दो अपराधियों के पैर में गोली मार कुल पांच अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. लेकिन, इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि डॉक्टर सजल के अपहरण एवं हत्या की साजिश किसी और ने नहीं, बल्कि शहर के एक डॉक्टर के द्वारा ही रची गई थी. जिसका खुलासा पुलिस द्वारा गिरफ्तार अपराधियों के द्वारा की गई है. फिलहाल गोली लगने से जख्मी दो अपराधी शहर के नगर थाना अंतर्गत दहियांवा निवासी रंजन यादव एवं अवतार नगर निवासी सोनू राय पुलिस अभिरक्षा में इलाजरत है.

सबसे बड़ा सवाल अब यह उत्पन्न होता है कि डॉक्टर ने ऐसी सुपारी किस कारण दी. एसएसपी के अनुसार प्रथम दृष्ट्या मामला प्रतिद्वंदिता की बतलाई जा रही है. आप सबके जैहन में यह सवाल उत्पन्न हो रहा है कि आखिर वह डॉक्टर कौन है? सूत्रों के अनुसार वह डॉक्टर शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं. जिसका खुलासा पुलिस के द्वारा प्रेस वार्ता के दौरान किया जाएगा. फिलहाल पुलिस ने उस डॉक्टर को भी हिरासत में ले रखा है जिससे गहन पूछताछ जारी है.

![]()
