डबल डेकर निर्माण परियोजना का डीएम व एसपी ने निरीक्षण कर आने वाली बाधाओ को दूर करने का दिया निर्देश

CHHAPRA DESK –  सारण जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक सारण डॉ कुमार आशीष द्वारा आज संयुक्त रूप से छपरा नगर निगम अंतर्गत डबल डेकर निर्माण परियोजना का पुलिस लाइन से लेकर नगरपालिका चौक के बीच स्थलीय निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न होने वाले स्थलों का निरीक्षण कर संबंधित रैयतों से वार्ता कर मुआवजा भुगतान में आ रही बाधा को आपस में बैठकर अपर समाहर्त्ता की उपस्थिति में दूर करते हुए राशि का भुगतान सुनिश्चित करने को कहा गया. साथ ही कार्य अवरोधी संरचनाओं को तोड़ने की अपील की गई. जिन्हें राशि का भुगतान नहीं हुआ है, उन्हें अविलंब मुआवजा राशि का भुगतान करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निदेश जिला भू-अर्जन पदाधिकारी एवं पुल निर्माण निगम को दिया गया.

Add

उक्त स्ट्रेच में नाला निर्माण में बाधक अतिक्रमण के संबंध में मापी कराकर नगरपालिका अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करने का निर्देश नगर आयुक्त छपरा नगर निगम को दिया गया. साथ ही मुआवजा भुगतान की राशि प्राप्त करने के बावजूद अभी तक नहीं हटाए जाने वाले छोटे मोटे संरचनाओं को अविलंब हटवाने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी सदर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर को दिया गया. गांधी चौक के पास निकलनेवाले डबल डेकर के रैंप की तरफ सड़क के किनारे अवस्थित सरकारी भूमि पर चल रही जमाबंदी के संबंध में अविलंब जमाबंदी रद्दीकरण की कार्रवाई करने का निर्देश अपर समाहर्ता राजस्व को दिया गया.

Loading

79
E-paper प्रशासन ब्रेकिंग न्यूज़