ड्यूटी पर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर के नहीं रहने से नवजात बच्चे की हो गई मौत ; अस्पताल उपाधीक्षक ने जांच का दिया आदेश

ड्यूटी पर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर के नहीं रहने से नवजात बच्चे की हो गई मौत ; अस्पताल उपाधीक्षक ने जांच का दिया आदेश

CHHAPRA DESK –   एक तरफ सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने में लगी है, तो दूसरी तरफ चिकित्सकों की लापरवाही भी सामने आ रही है. जिसको लेकर सदर अस्पताल में भी हंगामा होते रहता हैं. आज ताजा मामला पुन: सदर अस्पताल से सामने आया है, जहां ड्यूटी पर शिशु रोग विशेषज्ञ चिकित्सक के उपस्थित नहीं रहने के कारण एक नवजात की मौत हो गई. जिसके बाद परिवार में रोना-पीटना लग गया. चीख-पुकार के बीच अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर केएम दुबे पहुंचे और पीड़ित परिवार से बातचीत के बाद इस मामले में जांच का आदेश और शोकॉज भी किया है. बताते चलें कि बनियापुर निवासी एक प्रसव पीड़िता प्रसव के लिए सदर अस्पताल में भर्ती हुई थी,

 

जहां आज अल सुबह करीब 3:00 बजे उसने एक शिशु को जन्म दिया और उसे दिखाने के लिए इमरजेंसी वार्ड पहुंची. जहां, इमरजेंसी पर मौजूद चिकित्सक के द्वारा शिशु रोग विशेषज्ञ से दिखाने की बात कही गई. जिसके बाद वह भटकती रही. सुबह में जब वह शिशु वार्ड पहुंची तो कोई डॉक्टर उपलब्ध नहीं था. जिसके बाद वह पुनः इमरजेंसी वार्ड पहुंची, इतनी देर में उसके बच्चे की मौत हो गई थी. उसने आरोप लगाया है कि उसे समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई है. इस सूचना के बाद अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर केएम दुबे इमरजेंसी वार्ड पहुंचे जहां उनके द्वारा पीड़ित महिला से पूछताछ के बाद जांच का आदेश दिया गया है.

 

 

Loading

67
E-paper Social ब्रेकिंग न्यूज़