CHHAPRA DESK – छपरा शहर के गुदरी बाजार स्थित घर के बाहर से लापता ढाई वर्षीय मासूम बच्ची की लाश आज शहर के राजेंद्र कॉलेज द्वार के समीप नाले से बरामद की कर ली गई है. नाले में शव देखकर स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना परिवार वालों और पुलिस को दी गई. सूचना के बाद भगवान बाजार थाना अध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह एवं अपर थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन प्रारंभ की. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने नाला से बच्ची के शव को बाहर निकलवाया. जिसके बाद उसकी पहचान सरस्वती कुमारी उर्फ ऋषिका के रूप में की गई.

मृत बच्ची छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत गुदरी बाजार मोहल्ला निवासी कन्हैया चौधरी की पौत्री व स्वर्गीय सुमित चौधरी की ढाई वर्षीय पुत्री सरस्वती उर्फ ऋषिका बताई गई है. बच्ची के शव की पहचान होते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया. वहीं परिवार वालों के आग्रह पर पुलिस द्वारा एफ एस एल टीम को भी मौके पर जांच के लिए बुलाया गया. जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा गया, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक सप्ताह पूर्व वह बच्ची गुदरी बाजार में अपने घर के बाहर कुर्सी पर बैठी हुई थी. यहां बता दें कि उसके समीप से ही नाला गुजर रहा है,

जिसका एक स्लैप नहीं था. जिसमें बच्ची गिर गई थी और उसके बाद परिवार वाले वालों की शिकायत पर पुलिस भी एक सप्ताह से बच्ची की बरामदगी को लेकर उसकी खोजबीन में लगी थी. वहीं जांच के क्रम में डॉग स्क्वायड की टीम भी बुलाई गई थी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली थी और आज मेन रोड पर राजेंद्र कॉलेज गेट के समीप नाला में बच्ची का शव पड़े होने की सूचना के बाद ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि नाला में गिरने के बाद उस रात भारी वर्षा हुई थी और बच्ची का शव नाला में बहते हुए मेन रोड के नाले में चला गया था.

![]()

