
CHHAPRA DESK – सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र अंतर्गत हेमंतपुर गांव में चाकू मार कर एक व्यक्ति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना बीती देर रात्रि की बतलाई गई है. वहीं पुलिस ने एहतियातन देर रात्रि में ही शव का पोस्टमार्टम छपरा सदर अस्पताल में कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है. मृतक की पहचान जिले के गड़खा थाना अंतर्गत हेमंत पुर गांव निवासी मुनेश्वर राय के 50 वर्षीय पुत्र विजेंद्र राय के रूप में की गई है.

बताया जाता है कि उनके शरीर पर तीन जगहों पर चाकू के गहरे निशान थे. बीती रात्रि में ही उन्हें गड़खा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान देर रात्रि उनकी मौत हुई है. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर देर रात्रि में ही शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

![]()

