इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रोफेसर का छात्रा के साथ आपत्तिजनक वीडियो हुआ वायरल ; छात्रों में आक्रोश

इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रोफेसर का छात्रा के साथ आपत्तिजनक वीडियो हुआ वायरल ; छात्रों में आक्रोश

CHHAPRA DESK –  छपरा इंजीनियरिंग कॉलेज (लोकनायक जयप्रकाश नारायण प्रौद्योगिकी संस्थान से एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है. जहां कॉलेज के प्रोफेसर अनुराग तिवारी का एक छात्रा के साथ कथित आपत्तिजनक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो के सामने आते ही कॉलेज परिसर में चर्चा का माहौल गर्म हो गया है. प्रोफेसर पर अपनी ही छात्रा के साथ कथित आपत्तिजनक संबंध रखने का आरोप लगा है. वीडियो के वायरल होते ही कॉलेज परिसर में चर्चा का माहौल गर्म हो गया और छात्रों में आक्रोश भी देखा गया. बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में दिख रहे प्राध्यापक की पहचान अनुराग तिवारी के रूप में की जा रही है. हालांकि, इस वीडियो की पुष्टि हलचल न्यूज़ नहीं कर रहा है. वीडियो कालेज परिसर का नहीं बताया जा रहा है, बल्कि इसमें संबंधित प्राध्यापक एक छात्रा के साथ किसी होटल में नजर आ रहे हैं. छात्रा सत्र 2024-28 की बतायी जा रही है.

Add

छात्रों में नाराजगी, कार्रवाई की मांग

इसी बीच, इंटरनेट मीडिया पर वीडियो के तेजी से प्रसारित होने के बाद संस्थान की छवि को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. छात्रों के बीच इसे लेकर नाराजगी देखी जा रही है और वे मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. वहीं, चर्चा यह भी है कि संबंधित प्राध्यापक विवाहित हैं, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है.

कालेज प्रशासन प्रशासन ने जांच की कही बात

इस मामले को लेकर जब कालेज प्रशासन से संपर्क किया गया तो प्राचार्य विमल कुमार ने बताया कि उन्हें भी प्रसारित वीडियो मिला है. रविवार को छुट्टी के दिन आईसी (इंटरनल कमेटी) के सदस्यों द्वारा प्रसारित फोटो और वीडियो की जांच जांच कर रहे हैं दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा.

जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

प्राचार्य ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर ही उचित कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल कालेज प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कदम उठाने की तैयारी में है.

वीडियो-फोटो वायरल होने के बाद छात्रों का प्रदर्शन ; निष्पक्ष जांच की मांग

लोकनायक जयप्रकाश नारायण प्रौद्योगिकी संस्थान में एक प्राध्यापक से जुड़े कथित आपत्तिजनक वीडियो और फोटो प्रसारित होने के बाद छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा. छात्र प्रशासनिक भवन के समक्ष जुटे और विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप था कि संबंधित प्राध्यापक छात्राओं को अंक देने के नाम पर गलत तरीके से परेशान करते हैं. छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि एक छात्रा को ब्लैकमेल कर उसका वीडियो प्रसारित किया गया है. वहीं कुछ अन्य प्राध्यापकों पर भी छात्राओं को धमकाने और दबाव बनाने के आरोप लगाए गए.

Loading

81
E-paper चटपटी खबरें ब्रेकिंग न्यूज़