फर्जी IAS गुलदस्ता लेकर पहुंचा था DM से मिलने ; भेद खुला तो पहुंच गया हवालात

फर्जी IAS गुलदस्ता लेकर पहुंचा था DM से मिलने ; भेद खुला तो पहुंच गया हवालात

CHHAPRA DESK –  सूटबूट में अपने आप को भारतीय प्रशासनिक सेवा का अधिकारी बताते हुए एक युवक सारण डीएम से मिलने पहुंच गया. जब जिलाधिकारी ने उसके बारे में धीरे-धीरे जानकारी लेनी शुरू की और जानकारी के दौरान फर्जी अधिकारी होने का मामला सामने आया तो उन्होंने तुरंत अपने सुरक्षा कर्मियों को बुलाकर फर्जी अधिकारी को नगर थाने के हवाले करने को कहा. इस बीच सूचना पाकर एसडीपीओ रामपुकार सिंह पहुंचे. उन्होंने फर्जी अधिकारी को अपने कब्जे में लेते हुए नगर थाना को तुरंत कार्रवाई करने को कहा. गिरफ्तार फर्जी अधिकारी सदर प्रखंड के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बसाढी गांव निवासी कृष्णा पंडित का पुत्र रितेश कुमार बताया जाता है. वह अपने भाई मुन्ना पंडित के साथ जिलाधिकारी से मिलने पहुंचा था.

Add

मेरठ में बताया था अपनी पोस्टिंग

जिलाधिकारी को गिरफ्तार फर्जी अधिकारी ने अपनी पोस्टिंग उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में बताई थी. चुकि जिलाधिकारी खुद उत्तर प्रदेश के निवासी हैं इसलिए उन्होंने छानबीन शुरू कर दी और करीब 20 मिनट के अंदर फर्जीवाड़ा का मामला समझते हुए पुलिस के हवाले कर दिया.

पहले एसएसपी से मिला फिर डीएम से मिलने पहुंचा था

थाने में पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई कि जिलाधिकारी से मिलने के पहले वह एस एस पी से मिल चुका था. उसके बाद डीएम से मिलने पहुंचा था. यह भी बताया जा रहा है कि पूर्व जिलाधिकारी और एसपी से भी कई बार मिल चुका था. अब पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

Loading

79
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़