एफसीआई गोदाम से गाड़ियों द्वारा अनाज चोरी का वीडियो वायरल ; जांच की मांग

एफसीआई गोदाम से गाड़ियों द्वारा अनाज चोरी का वीडियो वायरल ; जांच की मांग

CHHAPRA DESK –  सारण जिला अंतर्गत मशरक प्रखंड क्षेत्र स्थित एफसीआई गोदाम से जन वितरण प्रणाली के लिए भेजे जाने वाले अनाज की कथित चोरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में कथित तौर पर डोर स्टेप डिलीवरी वाहन को एक सुनसान स्थान पर खड़ा कर बोरी भरा अनाज निकालते हुए दिखाया गया है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह पूरा खेल सिस्टम की मिलीभगत से चल रहा है. प्रारंभिक स्तर पर यह भी आशंका जताई जा रही है कि इस पूरे मामले में गोदाम प्रबंधन की भूमिका भी संदिग्ध हो सकती है. सूत्रों के अनुसार, गोदाम मैनेजर, ठेकेदार और मुंशी की कथित सांठगांठ से रास्ते में गाड़ी रोककर चालक व पालदार द्वारा अनाज की चोरी की जाती है,

Add

जिसके बाद कम वजन की बोरियां पीडीएस दुकानों तक पहुंचती हैं. नाम न छापने की शर्त पर प्रखंड के कई जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं ने बताया कि गोदाम से मिलने वाली अधिकांश बोरियों में 4 से 5 किलोग्राम तक अनाज कम रहता है. विक्रेताओं का कहना है कि जब वे निर्धारित मात्रा में उपभोक्ताओं को अनाज नहीं दे पाते, तो उन्हें लाभुकों के आक्रोश और शिकायतों का सामना करना पड़ता है. वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अपील की है. उनका कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह न केवल सरकारी अनाज वितरण व्यवस्था की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़ा करता है, बल्कि गरीब और जरूरतमंद परिवारों के अधिकारों पर सीधा प्रहार है.

Loading

67
E-paper ब्रेकिंग न्यूज़