फाइनेंस कर्मी से बैग लूट कर भाग रहे दो अपराधियों को ग्रामीणों ने पुलिस के सहयोग से पकड़ा ; माल बरामद

फाइनेंस कर्मी से बैग लूट कर भाग रहे दो अपराधियों को ग्रामीणों ने पुलिस के सहयोग से पकड़ा ; माल बरामद

CHHAPRA DESK – सारण जिला के अकिलपुर थानान्तर्गत छितर चक व चिरैया टोक के बीच पुल के पास 02 व्यक्तियों के द्वारा आरोहन फाइनेंसियल सर्विस लिमिटेड कंपनी के फिल्ड स्टाप य पटना जिला के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरसी गांव निवासी मुकेश कुमार के साथ लूट की घटना कारित कर भाग रहे व्यक्तियों में से 01 व्यक्ति को ग्रामीणों द्वारा पकड़ लिया तथा इसकी सूचना पुलिस को दी गई. उक्त सूचना पर अकिलपुर थाना पुलिस टीम द्वारा तत्क्षण कार्रवाई करते हुए उक्त घटना में संलिप्त दूसरे व्यक्ति को लूट कर भाग रहे बैग के साथ पकड़ लिया गया.

पूछताछ एवं जांच के क्रम में यह बात प्रकाश में आई की पकड़ाये हुए दोनों व्यक्तियों पटना जिला के दीघा थाना क्षेत्र अंतर्गत नकटादियर गांव निवासी कुन्दन कुमार एवं आकाश कुमार शामिल हैं जिनके द्वारा लूट की घटना कारित की गई है. इस संदर्भ में आवेदक के आवेदन के आधार पर अकिलपुर थाना कांड सं0-60/24 दर्ज कर उक्त दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया. गिरफ्तार युवक के पास से नगद राशि-1000 रूपया, पीतल का हाथ कड़ा, एक बैग बरामद किया गया है. टीम में अकिलपुर थाना अध्यक्ष पु0अ0नि0 विनोद कुमार राम एवं थाना के अन्य कर्मी शामिल थे.

Loading

56
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़