फिर चिकित्सक की लापरवाही से ऑपरेशन के दौरान हुई महिला की मौत ; परिजनों के हंगामा के बाद पहुंची पुलिस

फिर चिकित्सक की लापरवाही से ऑपरेशन के दौरान हुई महिला की मौत ; परिजनों के हंगामा के बाद पहुंची पुलिस

 

CHHAPRA DESK –  छपरा शहर में फिर चिकित्सक की लापरवाही के कारण ऑपरेशन के दौरान एक महिला की मौत हो गई. जिसके बाद परिजनों के हो-हंगामा में के बाद 112 डायल पुलिस एवं भगवान बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को शांत कराया. जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है. मृत महिला जिले के दाउदपुर क्षेत्र के शीतलपुर बरेजा गांव निवासी इमाम हसन की 46 वर्षीय पत्नी शायदा खातुन बतलाई गई है.

इस घटना के संबंध में मृत महिला के परिवार वालों ने बताया कि उस महिला के गॉलब्लाडर का ऑपरेशन कराये जाने को लेकर बीते दिन उसे भगवान बाजार थाना अंतर्गत गोपेश्वर नगर स्थित वैदेही आरोग्य सदन में भर्ती कराया गया था. आज ऑपरेशन हुआ और ऑपरेशन के बाद उसकी स्थिति बिगड़ती चली गई. जिसके बाद चिकित्सक के द्वारा उसे पीएमसीएच रेफर किया गया लेकिन परिवार वालों ने देखा कि उस महिला की मौत हो चुकी है. जिसके बाद उन लोगों ने हो-हंगामा किया तो चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी वहां से फरार हो गये.

परिवार वालों का आरोप है कि चिकित्सक के द्वारा गॉलब्लाडर के ऑपरेशन में लापरवाही बरती गई है. जिसके कारण महिला को होश नहीं आया और उसे ब्लड चढ़ाने और उपचार के नाम पर पीएमसीएच रेफर किया जा रहा था. जबकि उसकी मौत हो चुकी थी. इतना कहने के बाद अस्पताल के चिकित्सक और कर्मी वहां से क्लीनिक छोड़कर भाग निकले. इस घटना को लेकर उनके द्वारा न्याय की गुहार लगाते हुए स्थानीय थाने में उक्त वैदेही आरोग्य सदन और चिकित्सक के ऊपर लापरवाही के आरोप को लेकर प्राथमिकी हेतु आवेदन दिया गया है. फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है. वहीं पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है.

Loading

81
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़