गैस के लिए सिलेंडर लेकर लाइन में लगने से ऐसे मिलेगी निजात ; PNG गैस कनेक्शन के लिए ऐसे करें आवेदन व भुगतान

गैस के लिए सिलेंडर लेकर लाइन में लगने से ऐसे मिलेगी निजात ; PNG गैस कनेक्शन के लिए ऐसे करें आवेदन व भुगतान

CHHAPRA DESK –  छपरा में गैस सिलेंडर के लिए आपाधापी से आपको निजात मिल सकती है. ना लाइन लगने की झंझट और न ही सिलेंडर ढोने की झांझट. अब पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन को बढ़ावा देने तथा आम उपभोक्ताओं को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से नये कनेक्शन हेतु आवेदन एवं शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है. जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से अधिक से अधिक PNG कनेक्शन लेने की अपील की गई है.

Add

PNG कनेक्शन के लिए ऐसे करें आवेदन

* ऑफलाइन माध्यम से :
उपभोक्ता निम्नलिखित कार्यालयों में जाकर आवेदन कर सकते हैं.
Indian Oil Corporation Limited (CGD ऑफिस), जे पी बिल्डिंग, तीसरी मंजिल, दहियावा टोला, जगदम कॉलेज के नजदीक एवं एरिया इमरजेंसी ऑफिस: IOCL AEO ऑफिस, ग्राउंड फ्लोर, गुड्डू किराना स्टोर के पास, प्रभुनाथनगर

* उपभोक्ता ऑनलाइन माध्यम से कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं. नये PNG कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन इस लिंक के माध्यम से किया जा सकता है :
https://cx.indianoilcgd.com/portal/service_request_new.aspx

ऐसे होगा बिल भुगतान :

उपभोक्ता अपने PNG गैस का बिल ऑनलाइन इस लिंक के माध्यम से जमा कर सकते हैं.
https://cx.indianoilcgd.com/portal/Pay_bill.aspx⁠

शिकायत हेतु संपर्क:

किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत के लिए निम्नलिखित एरिया इमरजेंसी नंबर पर संपर्क किया जा सकता है—
9264292206
18001807788
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे PNG कनेक्शन का लाभ उठाएं तथा किसी भी समस्या के समाधान हेतु निर्धारित माध्यमों का उपयोग करें, ताकि गैस आपूर्ति प्रणाली को और अधिक सुचारू एवं सुदृढ़ बनाया जा सके.

Loading

81
E-paper ब्रेकिंग न्यूज़