CHHAPRA DESK – सारण जिला के जलालपुर प्रखंड से एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जहां एक व्यक्ति के द्वारा गाली-गलौच किया जा रहा है. उक्त व्यक्ति जलालपुर सीओ अविनाश कुमार बताए गए हैं. हालांकि, इस मामले में उनसे पूछे जाने पर उनके द्वारा बताया गया कि कुणाल सिंह और उनके भाई सभी लोग कार्यालय परिसर पहुंचे थे और वहां उन लोगों के द्वारा बिना किसी सूचना के धरना दिया जा रहा था. जिसको लेकर उनके द्वारा मना किया गया तो उन लोगों के द्वारा उनके साथ गाली-गलौच किया गया और आवेश में उनके मुंह से भी गाली निकल गया है. वहीं इस मामले जलालपुर प्रखंड के माधोपुर मिश्रवालिया निवासी कुणाल सिंह जो कि जेएस भारद्वाज डिग्री महाविद्यालय के डायरेक्टर हैं ने

बताया कि अपने भूमि विवाद संबंधी मामले में आमरण अनशन के लिए उनका भाई वहां पहुंचा हुआ था, जहां बैठने की व्यवस्था करने और टेंट लगवाने के लिए गया तो जलालपुर प्रखंड के सीओ अविनाश कुमार ने गाली-गलौच और धक्का मुक्की किया. जिसका वीडियो बनाया गया है. उन्होंने बताया कि आमरण अनशन की सूचना डीएम, एसडीओ, थाना प्रभारी, जलालपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा जलालपुर प्रखंड कार्यालय को दी गई थी. उसके बावजूद भी मेरा कार्यक्रम ना हो उसके लिए गेट में ताला लगा दिया गया था. स्थिति जो भी हो सीओ द्वारा गली देने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

![]()

