घर का वेंटिलेटर तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण समेत लाखों की चोरी

घर का वेंटिलेटर तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण समेत लाखों की चोरी

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालवाड़ी गांव में एक घर का वेंटिलेटर तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण समेत लाखों की चोरी कर ली गई है. बताई जा रही है कि वह मकान बंद था. आज सुबह गृहस्वामी गोरखपुर से अपने घर लौटे तो मामला खुला. उक्त मकान स्थानीय थाना क्षेत्र के गोपालवाड़ी गांव निवासी स्व गणेश सिंह के पुत्र परमेश्वर सिंह की है. बताया जाता है कि वह रोजगार के लिए यूपी के गोरखपुर रहते हैं. जब उनके भाई गांव पहुंचे तों चोरी की घटना की जानकारी मिली.

तब वे गांव पहुंचे तों देखा कि बंद मकान में छत के सीढ़ी के रास्ते वेंटिलेटर तोड़कर चोर कमरे में प्रवेश किए हैं और सोने-चांदी के आभूषण समेत घर के सभी कीमती सामानो पर हाथ साफ कर दिया है. उन्होंने बताया कि चोरों ने कमरों में घुस, टीवी, सोने-चांदी के ज्वेलरी समेत कई अन्य सामान चोरी कर ली है. चोरी गयी सामानों की कीमत लगभग 5 लाख रुपए के करीब बताई गई है. मौके पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है. वहीं इलाके के सबसे सुरक्षित गांव में चोरी की घटना घटने से अन्य इलाकों के लोगों में भय व्याप्त है.

Loading

75
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़