
CHHAPRA DESK – घर में खेलने के क्रम में एक मासूम बच्चे को विषैले सर्प ने डस लिया. जिसके बाद उसकी मौत देखते ही देखते हो गई. मृत बच्ची की पहचान जिले के जनता बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत बनपुरा गांव निवासी तेरस राम के पांच वर्षीय पुत्री मनजीत कुमार राम के रुक में की गई है. घटना के संबंध में बताया जाता कि वह बच्चा घर के आंगन में खेल रहा था. तभी किसी विषैले सर्प ने उसके दाहिने हाथ में डस लिया जिसके कारण अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई. यह देखकर परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया.

वहीं दूसरी घटना में एक व्यक्ति की संदेहास्पद मौत हुई है. घटना सारण जिले के खैरा थाना अंतर्गत ककढिया गांव की है, जहां मृतक स्थानीय निवासी दुर्ग पंडित का 84 वर्षीय पुत्र रामचंद्र प्रसाद की अचानक मौत हो गई. आरोप प्रत्यारोप के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छपरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया. हालांकि प्रथमदृष्ट्या मामला बीमारी से मौत का होना बताया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

![]()

