CHHAPRA DESK – घुटने के टूटे हुए लिगामेंट का सफल ऑपरेशन अब निशुल्क भी संभव हो गया है और वह भी छपरा शहर के सिद्धिविनायक एवं मेटरनिटी ट्राॅमा सेंटर में. शहर के काशी बाजार स्थित ट्रॉमा सेंटर में छपरा ही नहीं सिवान, गोपालगंज और मोतिहारी सहित अन्य जिलों से भी लोग आयुष्मान कार्ड पर निशुल्क ऑपरेशन कराने के लिए पहुंच रहे हैं. जहां, जटिल ऑपरेशन भी निशुल्क किया जा रहा है. बीते दिन भी एक साथ ऐसे तीन ऑपरेशन को उनके द्वारा सफलतापूर्वक किया गया और मरीज पूरी तरह स्वस्थ है. इन मरीजों में सारण जिला के मांझी थाना अंतर्गत घोरहट गांव निवासी 22 वर्षीय राजीव कुमार मांझी, गोपालगंज जिला के बैकुंठपुर राजा पट्टी निवासी 27 वर्षीय विशाल कुमार एवं पूर्वी चंपारण के मोतिहारी जिला के नंदपुर गांव निवासी 25 वर्षीय राजन कुमार शामिल हैं.

ऑपरेशन के बाद तीनों युवकों ने बताया कि ऑपरेशन के बाद वे बहुत ही बेहतर महसूस कर रहे हैं. सिद्धिविनायक हॉस्पिटल आने के विषय में उन्होंने बताया कि जांच के उपरांत उन्हें बताया गया कि उनके घुटने का लिगामेंट टूटा हुआ है, लेकिन आयुष्मान कार्ड पर ऑपरेशन करने के लिए कोई डॉक्टर तैयार नहीं हुआ. जिसके बाद उन्हें सूचना मिली कि छपरा शहर स्थित सिध्दीविनायक अस्पताल में आयुष्मान कार्ड पर निशुल्क ऑपरेशन किया जा रहा है. जिसके बाद वे लोग छपरा पहुंचे और यहां उन लोगों का आयुष्मान कार्ड पर पूरी तरह निशुल्क ऑपरेशन सफलतम किया गया. वहीं डॉक्टर सुरेंद्र महतो ने बताया कि सरकार की योजना को धरातल पर उतरने में वह भी आयुष्मान कार्ड पर सभी जटिल ऑपरेशन कर रहे हैं. ताकि, सरकार की आयुष्मान कार्ड योजना सफल हो और गरीबों को इसका लाभ मिल सके.

![]()

