गोली सिर को छेदती हुई दूसरे के नाक में भी लगी ; पूर्व के विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या, एक जख्मी

गोली सिर को छेदती हुई दूसरे के नाक में भी लगी ; पूर्व के विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या, एक जख्मी

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां पूर्व के विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. अपराधियों द्वारा चलाई गई गोली किशोर के सिर को छेदती हुई उसके समीप मौजूद एक अन्य व्यक्ति के नाक में लग गई है. जिसका उपचार चल रहा है. मृत किशोर की पहचान जिले के तरैया थाना अंतर्गत टिकमपुर गांव निवासी राजेश मांझी के 16 वर्षीय पुत्र प्रीतम कुमार मांझी के रूप में की गई है. वहीं दूसरा जख्मी युवक टुल्लू माझी उर्फ राजेश मांझी बताया गया है, जोकि उसी गांव का रहनेवाला है.

Add

बताया जा रहा है कि वह उसके साथ मौजूद था. घटना बीती देर रात्रि टिकमपुर गांव स्थित देवी स्थान के समीप की है. जहां पूर्व के विवाद को लेकर प्रीतम कुमार की गोली मारकर हत्या की गई है. परिवार वालों का कहना है कि पड़ोस के ही कुछ लड़कों के द्वारा उसे रात्रि में घर से बुलाकर सिर में गोली मारी गई है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. इस मामले में पूछे जाने पर तरैया थाना अध्यक्ष ने हलचल न्यूज़ को बताया कि घटना बीती देर रात्रि 12:30 पर हुई है.

सूचना के बाद उनके द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा गया है. वही इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है. प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार का जेल भेजा जाएगा. इस घटना के बाद पूरे परिवार में कोहरा मचा हुआ है वही इस घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है. सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है.

Loading

82
Crime E-paper ब्रेकिंग न्यूज़