
CHHAPRA / GOPALGANJ DESK – सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के खजूरी गांव निवासी एक युवक अपने ससुराल गोपालगंज गया, जहां उसने थोड़ी सी शराब पी ली, जैसा कि उसके द्वारा बताया गया. फिर घर आने पर उसके आंखों के सामने अंधेरा होने लगा. जिसके बाद घर आकर वह सीधे मशरक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा, जहां से उसे छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया. उस दौरान जहरीली शराब की आशंका के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया, लेकिन सदर अस्पताल पहुंचने पर युवक के द्वारा बताया गया कि उसे अब बिल्कुल दिख रहा है. हालांकि उस दौरान उसके द्वारा पुलिस को भी फोन किया गया. जिसके बाद सदर अस्पताल पहुंची पुलिस ने उससे पूछताछ किया.

पूछताछ के क्रम में उस युवक के द्वारा बताया गया कि वह गोपालगंज अपने ससुराल गया था, जहां थोड़ी सी शराब पी ली थी और घर आने पर उसे दिखाई देना कम हो गया था. जिसके बाद वह मशरक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा और वहां से सदर अस्पताल रेफर किया गया. तब तक रास्ते में आंख ठीक हो गया. उक्त युवक मशरक थाना क्षेत्र के खजूरी गांव निवासी रमेश पांडे का पुत्र नीतेश पांडे बताया गया है. हालांकि उसके द्वारा इतना कुछ बताएं जाने के बाद अस्पताल प्रशासन ने राहत की सांस ली.

![]()

